{"_id":"61c9bda4e5be9b200a1c52cf","slug":"aus-vs-eng-ben-stokes-has-not-looked-impressive-and-aggressive-that-oppositions-have-feared-says-ricky-ponting","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG: बेन स्टोक्स के इस रवैये से नाराज हैं रिकी पोंटिंग, कहा- वो आक्रामकता नहीं दिख रही जिससे विरोधी डरते थे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG: बेन स्टोक्स के इस रवैये से नाराज हैं रिकी पोंटिंग, कहा- वो आक्रामकता नहीं दिख रही जिससे विरोधी डरते थे
Mon, 27 Dec 2021 06:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:50 PM IST
सार
इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर नाराज हैं और टीम की आलोचना कर रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को बेन स्टोक्स से शिकायत है। रिकी पोंटिंग का मानना है कि बेन स्टोक्स में वो आक्रामकता नजर नहीं आ रही जिससे विरोधी टीमें डरा करती थीं। पोंटिंग ने कहा कि मौजूदा एशेज सीरीज में वो जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एशेज श्रृंखला में अब तक सब कुछ सही नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर चल रही टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम पूरी तरह से इंग्लैंड पर हावी रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुरू के दोनों टेस्ट मैच जीतकर तीसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर नाराज हैं और टीम की आलोचना कर रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को बेन स्टोक्स से शिकायत है।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग का मानना है कि बेन स्टोक्स में वो आक्रामकता नजर नहीं आ रही जिससे विरोधी टीमें डरा करती थीं। पोंटिंग ने कहा कि मौजूदा एशेज सीरीज में वो जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से बातचीत में पोंटिंग ने कहा, ‘वो ज्यादा ही रक्षात्मक खेल रहा है। वो स्टोक्स दिख ही नहीं रहा जिसकी आक्रामकता से विरोधी टीमें डर जाती थी। इसका कारण समझ में आता है। एक तो बल्लेबाजी के लिए हालात अनुकूल नहीं है और दूसरा उसका सामना बेहतरीन गेंदबाजों से हो रहा है।’
विज्ञापन
पोंटिंग ने कहा कि स्टोक्स को इंग्लैंड को संकट से निकालने के लिए पारंपरिक रवैये को छोड़ना होगा। लेकिन मुझे लगता है कि आप चुपचाप हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकते। ऐसे में तो ये गेंदबाज दबाव बना ही लेंगे। जब मैं खेलता था तब टीम में हम अक्सर कहते थे कि जितना अच्छा गेंदबाज होगा, उतना ही जोखिम बल्लेबाज को लेना होगा क्योंकि कोई खराब गेंद नहीं मिलने वाली।’
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से स्टोक्स पर दबाव बढ़ गया है। पांचवें नंबर पर उतरकर उसे पता है कि उसका रन बनाना कितना जरूरी है। इसलिए वो अतिरिक्त प्रयास कर रहा है। लेकिन उससे कमजोर तकनीक वाले बल्लेबाजों को उससे ऊपर भेजना समझ से परे है। मुझे लगता है कि जो रूट के बाद तकनीकी रूप से स्टोक्स दूसरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।’