फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG, 5th Test: Travis Head ton helps australia to score big score on 1st day

AUS vs ENG: ट्रेविस के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, पहले दिन छह विकेट पर बनाए 241 रन

Sat, 15 Jan 2022 12:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 15 Jan 2022 12:22 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित पांचवें व अंतिम एशेज टेस्ट के पहले दिन छह विकेट पर 241 रन बनाए। स्टंप के समय एलेक्स कैरी 10 रन पर खेल रहे थे जबकि मिशेल स्टार्क को अभी खाता खोलना है। ट्रेविस हेड (101) ने कॅरिअर के चौथे शतक और कैमरन ग्रीन (74) के साथ पांचवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन
AUS vs ENG, 5th Test: Travis Head ton helps australia to score big score on 1st day
ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रेविस हेड (101) के कॅरिअर के चौथे शतक और कैमरन ग्रीन (74) के साथ पांचवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित पांचवें व अंतिम एशेज टेस्ट के पहले दिन छह विकेट पर 241 रन बनाए। स्टंप के समय एलेक्स कैरी 10 रन पर खेल रहे थे जबकि मिशेल स्टार्क को अभी खाता खोलना है। 

विज्ञापन


गुलाबी गेंद से खेले जा रहे इस दिन-रात्रि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। ट्रेविस ने मार्नस लाबुशेन (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन और फिर ग्रीन के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


चाय के विश्राम के आधे घंटे बाद बारिश के कारण दिन में आगे का खेल नहीं हो पाया। ऑस्ट्रेलिया के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद ट्रेविस ने 10वें ओवर में जब क्रीज पर कदम रखा तब तक डेविड वॉर्नर (00), उस्मान ख्वाजा (6) और स्टीव स्मिथ (00) पवेलियन लौट चुके थे। ट्रेविस ने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना कर 13 चौके जड़े। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिंसन ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed