AUS vs ENG: इंग्लैंड के लिए सम्मान की लड़ाई, ऑस्ट्रेलिया के साथ कल से चौथा टेस्ट मैच, कब, कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला में कंगारू टीम के पास 3-0 की बढ़त बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिए सीरीज में अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है और उसे शुरू के तीनों मैचों में करारी शिकस्त मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला में कंगारू टीम के पास 3-0 की बढ़त बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिए सीरीज में अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है और उसे शुरू के तीनों मैचों में करारी शिकस्त मिली है। अब दोनों टीमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चौथे टेस्ट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने विजय रथ को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं इंग्लैंड की टीम इज्जत की लड़ाई लड़ने उतरेगी।
जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम ने मंगलवार को चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं किया, लेकिन तेज आक्रमण में एक प्रमुख बदलाव करते हुए अपने अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को ओली रॉबिन्सन की जगह शामिल किया है। उधर ऑस्ट्रेलिया ने भी सिडनी टेस्ट के लिए अपनी लाइन-अप की घोषणा कर दी है। उन्होंने ट्रेविस हेड की जगह उस्मान ख्वाजा को शामिल करते हुए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। ट्रेविस हेड पिछले सप्ताह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। बॉक्सिंग डे टेस्ट के हीरो स्कॉट बोलैंड भी प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रहे है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।
कहां होगा ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच?
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेला जाएगा।
कब से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड चौथा टेस्ट?
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 5 जनवरी यानी बुधवार से भारतीय समयानुसार सुबह 05:00 बजे शुरू होगा।
भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं चौथा मैच ?
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
भारत में कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंग्लैंड
हसीब हमीद, जैक क्राउले, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
ऑस्ट्रेलिया
मार्कस हैरिस, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड।