फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG 3rd Ashes test England Cricket team all out on 185 runs in Boxing Day Test at Melbourne Australia solid start

AUS vs ENG: बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में 185 रनों पर ढेर हुई इंग्लैंड की टीम, ऑस्ट्रेलिया ने की ठोस शुरुआत

Sun, 26 Dec 2021 12:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Dec 2021 12:55 PM IST
सार

इंग्लैंड का खराब प्रदर्शन मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में भी जारी रहा जिसके चलते पूरी टीम 185 रनों पर ऑलआउट हो गई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में ठोस शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और मार्कस हैरिस अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

विज्ञापन
AUS vs ENG 3rd Ashes test England Cricket team all out on 185 runs in Boxing Day Test at Melbourne Australia solid start
शॉट खेलते डेविड वार्नर - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट में मेहमान टीम कुछ खास नहीं कर पाई। इंग्लिश टीम इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में महज 185 रनों पर ढेर हो गई। कंगारू टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। मेहमानों की ओर से कप्तान जो रूट टॉप स्कोरर रहे जिन्होंने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे मैच से पहले ऐसी उम्मीद की जा रही थी की इंग्लैंड इस मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शऩ कर सीरीज में वापसी करेगा। लेकिन पहली पारी में जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि मेहमानों की राह इस मैच में आसान नहीं होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में ठोस शुरुआत की है। 

विज्ञापन


185 रनों पर ऑलआउट हुई इंग्लिश टीम

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विेकेट सिर्फ चार रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद खाता भी नहीं खोल पाए। उनके बाद जैक क्रॉली 12 और डेविड मलान 14 रन बनाकर चलते बने। जो रूट ने मध्यक्रम में संघर्ष करते हुए 50 रन बनाए। लेकिन उनके आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा। इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर नजर डाली जाए तो बेन स्टोक्स 25, जॉनी बेयरस्टो 35, जोस बटलर 3, मार्क वुड 6 ओली रॉबिनसन 22 और जैक लीच ने 13 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और नाथन लियोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। 
विज्ञापन


कंगारुओं ने की ठोस शुरुआत

इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार शुरुआत की। पारी का आगाज करने उतरे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और मार्क्स हैरिस ने इंग्लिश गेंदबाजों का जमकर सामना किया। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 14.1 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बना लिए थे। डेविन वार्नर 38 रन बनाकर आउट हुए। जबकि हैरिस 16 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर अभी कंगारू टीम 128 रन पीछे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed