{"_id":"61b196ca0b330053ef416af7","slug":"aus-vs-eng-1st-test-day-2-live-score-the-ashes-australia-vs-england-1nd-test-day-2-in-brisbane-gabba-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Ashes 1st Test: ट्रेविस हेड ने 85 गेंदों पर जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 343\/7, इंग्लैंड पर अब तक 196 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Ashes 1st Test: ट्रेविस हेड ने 85 गेंदों पर जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 343/7, इंग्लैंड पर अब तक 196 रन की बढ़त
Thu, 09 Dec 2021 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:30 PM IST
सार
The Ashes 1st Test: वार्नर ने लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की। 19वें टेस्ट में लाबुशेन ने करियर का 11वां अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद ट्रेविस हेड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। पहले दिन इंग्लैंड को 147 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट गंवाकर 343 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रेविस हेड और मिचल स्टार्क क्रीज पर हैं। हेड ने धमाकेदार पारी खेली। वह 95 गेंदों पर 112 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं स्टार्क 10 रन बनाकर नाबाद हैं। डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन शतक से चूक गए।
ऑस्ट्रेलिया को 60 प्लस रन की बढ़त
पहले दिन (बुधवार) को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की अगुवाई कप्तान पैट कमिंस ने की। उन्होंने पांच विकेट झटके। इंग्लैंड की पारी खत्म होने के बाद बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका था। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपनी पहली पारी की शुरुआत की। अब तक कंगारूओं ने इंग्लैंड पर 196 रन की बढ़त बना ली है।
वार्नर-लाबुशेन ने बेहतरीन पारी खेली
ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मार्कस हैरिस तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ओली रोबिन्सन ने डेविड मलान के हाथों कैच कराया। इसके बाद वार्नर ने लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की। 19वें टेस्ट में लाबुशेन ने करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। वे 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्पिनर जैक लीच ने मार्क वुड के हाथों कैच कराया।

मार्नर लाबुशेन और डेविड वार्नर मैच के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
वार्नर 6 रन से शतक से चूक गए
इसके बाद स्टीव स्मिथ कुछ खास नहीं कर सके और 12 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आउट हुए। वार्नर ने बेहतरीन पारी खेली और 94 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोबिन्सन ने स्टोक्स के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में वार्नर ने 11 चौके और दो छक्के लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का 31वां अर्धशतक रहा। रोबिन्स ने कैमरून ग्रीन को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया।
विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और कप्तान पैट कमिंस कुछ खास नहीं कर सके और दोनों 12-12 रन बनाकर आउट हुए। इसी बीच हेड ने 85 गेंदों पर टेस्ट करियर की तीसरी सेंचुरी लगाई। इसकी बदौलत टीम 300 के स्कोर को पार कर पाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
रोबिन्सन ने तीन विकेट झटके
इंग्लैंड की ओर से रोबिन्सन तीन विकेट ले चुके हैं। वहीं, वुड, लीच, वोक्स और जो रूट को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। रोरी बर्न्स, कप्तान रूट और रोबिन्सन शून्य पर आउट हुए।
जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। वहीं, ओली पोप ने 35, हसीब हमीद ने 25 और क्रिस वोक्स ने 21 रन की पारी खेली। कमिंस के अलावा स्टार्क और हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, ग्रीन को एक विकेट मिला।