फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG 1st T20: England Defeat Australia by 8 run, Jos Buttler, Alex Hales Brilliant Innings; David Warner

AUS vs ENG: हेल्स-बटलर के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, वॉर्नर भी नहीं जिता सके मैच, इंग्लैंड ने आठ रन से हराया

Sun, 09 Oct 2022 07:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Oct 2022 07:32 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जोस बटलर ने 68 रन और एलेक्स हेल्स ने 84 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
AUS vs ENG 1st T20: England Defeat Australia by 8 run, Jos Buttler, Alex Hales Brilliant Innings; David Warner
एलेक्स हेल्स और जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच पर्थ में खेले गए पहले टी20 में इंग्लैंड ने आठ रन से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस हाईस्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जोस बटलर ने 68 रन और एलेक्स हेल्स ने 84 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। डेविड वॉर्नर ने 73 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों टीमों के बीच अगला मैच 12 अक्तूबर को कैनबरा में खेला जाएगा।
विज्ञापन


 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को बटलर और हेल्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 गेंदों में 132 रन की साझेदारी निभाई। नाथन एलिस ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने कप्तान जोस बटलर को केन रिचर्डसन के हाथों कैच कराया। बटलर ने 32 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 68 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 212.50 का रहा। इसके बाद हेल्स ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी निभाई।

स्टोक्स नौ गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। हेल्स शतक से चूक गए। वह 51 गेंदों में 84 रन बनाकर केन रिचर्डसन की गेंद पर पवेलियन लौटे। अपनी पारी में हेल्स ने 12 चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 164.71 का रहा। इसके बाद इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। हैरी ब्रूक 10 गेंदों में 12 रन, मोईन अली सात गेंदों में 10 रन, सैम करन पांच गेदों में दो रन बनाकर आउट हुए। डेविड मलान दो गेंदों में दो रन और क्रिस वोक्स पांच गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, रिचर्डसन, डेनियल सैम्स और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।

209 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय दौरे पर चमकने वाले कैमरन ग्रीन एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेविड वॉर्नर ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। मार्श 26 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए।

अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। मार्श क आदिल रशीद ने बोल्ड किया। कप्तान एरॉन फिंच सात गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वॉर्नर ने स्टोइनिस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। स्टोइनिस 15 गेंदों में 35 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए।

इस बीच वॉर्नर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 24वां अर्धशतक लगाया। स्टोइनिस के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। टिम डेविड खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, वॉर्नर 44 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए।

डेनियल सैम्स चार गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मैथ्यू वेड 15 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नाथन एलिस भी खाता नहीं खोल सके। केन रिचर्डसन शून्य और मिचेल स्वेपसन दो रन बनाकर नाबाद रहे। 

इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, रीस टॉपले और सैम करन को दो-दो विकेट मिले। आदिल रशीद को एक विकेट मिला। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह इन दोनों की आखिरी टी20 सीरीज है। इसके बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप में व्यस्त हो जाएंगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम पहला मैच 22 अक्तूबर को ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों को सुपर-12 राउंड में एक ही ग्रुप में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed