IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान माहौल हुआ गर्म, गिल-शाहीन के बीच हुई बहस; अभिषेक से उलझे हारिस रऊफ
पाकिस्तान ने भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा है और अभिषेक शर्मा तथा शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बहस हुई।
विस्तार
पाकिस्तान ने भारत के सामने एशिया कप के मुकाबले में 172 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पाकिस्तान ने भारत की खराब फील्डिंग का फायदा उठाया और 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान ने 58 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से शिवम दुबे को दो विकेट मिले, जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे। पावरप्ले के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में बहस हुई जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया। दरअसल, शाहीन अफरीदी भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए और गिल ने दो चौके लगाए। इसके बाद शाहीन और गिल के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया।
“Premium bowler hoga tu apne gali ka abhi ball le kr aa jaldi”
— कड़वा सच (@kadwa_hai_sach) September 21, 2025
- Shubhman gill 🤫 pic.twitter.com/z5tZDK0SjY
इसके बाद अगला ओवर डालने हारिस रऊफ आए। गिल ने फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिसके बाद अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख अंपायर गाजी सोहेल ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इससे पहले ग्रुप चरण के मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए थे जिसके बाद बड़ा बवाल हुआ था। भारत ने यह नीति इस मैच में भी यही रणनीति जारी रखी और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान फिर सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।
Abhishek Sharma has given a belt treatment with both bat and words. 🔥 pic.twitter.com/qfUgj0e4vS
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) September 21, 2025