फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Assistant coach Ryan ten Doeschate on India vs Pakistan Clash in T20 World Cup 2026

IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ विवाद को लेकर भारतीय टीम में हुई थी चर्चा? सहायक कोच डस्काटे ने दिया बयान

Tue, 10 Feb 2026 10:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:13 PM IST
सार

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे का कहना है कि भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Assistant coach Ryan ten Doeschate on India vs Pakistan Clash in T20 World Cup 2026
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। पिछले कुछ दिनों से इस मैच को लेकर संशय बना हुआ था क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने भारत के खिलाफ खेलने का बहिष्कार किया था। हालांकि, अब उसने इस फैसले पर यू-टर्न लिया है और राष्ट्रीय टीम को निर्देश दिया है कि वह 15 फरवरी को मैदान पर उतरे। भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने बताया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का सामना करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार थी।
विज्ञापन

डस्काटे बोले- टीम का ध्यान सिर्फ खेल पर
डस्काटे ने कहा कि भारतीय टीम का ध्यान सिर्फ क्रिकेट खेलने पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय ड्रेसिंग रूम ने कभी भी मैदान से बाहर की घटनाओं को अपनी तैयारी पर असर डालने नहीं दिया। डस्काटे ने कहा, जैसा कि मैंने कहा, हमने इस स्थिति को स्वीकार लिया था और जब तक हम वहां पहुंचते। वे मैदान में उपस्थित नहीं होते, तब तक हम यही मान कर चल रहे थे कि हम मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'राजनीति से दूर रहने की कोशिश'
सहायक कोच ने दोहराया कि खिलाड़ी जानबूझकर इस मुकाबले से जुड़ी राजनीतिक बहस से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा, हम सभी राजनीति से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पहले भी देश की भावनाओं और दोनों देशों के बीच की राजनीति के बारे में जिक्र किया है। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण केवल क्रिकेट पर ध्यान देना है। 
विज्ञापन

डस्काटे ने यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान को कोलंबो में पहले से रहने का एक लॉजिस्टिक लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा, यह चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि पाकिस्तान पिछले दो हफ्ते से कोलंबो में है और हम पूरी तरह से अगले हफ्ते उस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed