फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games Rohit Virat and Hardik will not play in Asiad these five important decisions taken in BCCI meeting

Asian Games: एशियाड में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट और हार्दिक, बीसीसीआई की बैठक में लिए गए ये पांच अहम फैसले

Sat, 08 Jul 2023 06:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Jul 2023 06:52 PM IST
सार

एशियाई खेलों में क्रिकेट केवल दो बार खेला गया है। दोनों संस्करणों में भारतीय क्रिकेट टीम ने भाग नहीं लिया। भारत की मुख्य पुरुष टीम इसलिए भी टूर्नामेंट नहीं जा सकती, क्योंकि पांच अक्तूबर से वनडे विश्व कप का आयोजन होना है और एशियाई खेलों का समापन आठ अक्तूबर को होगा।

विज्ञापन
Asian Games Rohit Virat and Hardik will not play in Asiad these five important decisions taken in BCCI meeting
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर-अक्तूबर में चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी। बीसीसीआई ने शीर्ष परिषद की बैठक में पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी को मंजूरी दी। एशियाई खेलों का आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित होगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि कि है कि इन खेलों में  विश्व कप में शामिल होने वाले खिलाड़ी नहीं जाएंगे। ऐसे में यह बात साफ हो गई है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज चीन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


एशियाई खेलों की पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित, कोहली और हार्दिक के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी नहीं चुने जाएंगे। इन खिलाड़ियों का विश्व कप में खेलना तय माना जा रहा है। जय शाह ने शुक्रवार को मुंबई में हुई 19वीं एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद कहा, "बीसीसीआई सितंबर 2023 में हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में पुरुष और महिला दोनों टीमों को भेजेगा। हालांकि, आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के साथ एशियाई खेलों के शेड्यूल के टकराव को देखते हुए उन खिलाड़ियों का चयन नहीं होगा जो विश्व कप में खेलेंगे।''
विज्ञापन

Asian Games Rohit Virat and Hardik will not play in Asiad these five important decisions taken in BCCI meeting
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
पांच अक्तूबर को होगा विश्व कप का पहला मैच
एशियाई खेलों में क्रिकेट केवल दो बार खेला गया है। दोनों संस्करणों में भारतीय क्रिकेट टीम ने भाग नहीं लिया। भारत की मुख्य पुरुष टीम इसलिए भी टूर्नामेंट नहीं जा सकती, क्योंकि पांच अक्तूबर से वनडे विश्व कप का आयोजन होना है और एशियाई खेलों का समापन आठ अक्तूबर को होगा। विश्व कप का उद्घाटन मैच पांच अक्तूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

शिखर धवन हो सकते हैं कप्तान
विश्व कप के लिए बीसीसीआई 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करेगा। इसमें तीन आधिकारिक रिजर्व खिलाड़ी होंगे। ऐसे में एशिया खेलों के लिए भारत की पुरुष टीम में वनडे विश्व कप के लिए चुने गए 18 क्रिकेटर शामिल नहीं होंगे। इससे पहले यह बताया गया था कि एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व शिखर धवन द्वारा किए जाने की संभावना है। धवन का विश्व कप टीम में चुना जाना मुश्किल है। रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे अन्य उभरते युवाओं को एशियाई खेलों में भारत के लिए पदार्पण करने का मौका मिल सकता है। एशियाई खेलों में क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा।

Asian Games Rohit Virat and Hardik will not play in Asiad these five important decisions taken in BCCI meeting
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
महिला टीम पूरी ताकत के साथ उतरेगी
महिला टीम के लिए ऐसी कोई समस्या नहीं होगी। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में एक पूरी ताकत वाली टीम अपने पहले एशियाई खेलों के लिए चीन की यात्रा करने के लिए तैयार है। भारतीय महिला टीम पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार उतरी थी और उसने रजत पदक हासिल किया था। 

इन चार देशों को भी होगी दिक्कत
यह तीसरी बार होगा जब क्रिकेट एशियाई खेलों का हिस्सा होगा। इससे पहले 2010 और 2014 में भारत ने एशियाई खेलों के लिए अपनी पुरुष या महिला टीमें नहीं भेजी थीं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की पुरुष टीमों को भी एशियाई खेलों के लिए अपनी टीम का चयन करते समय इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

Asian Games Rohit Virat and Hardik will not play in Asiad these five important decisions taken in BCCI meeting
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया
एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद बीसीसीआई ने की पांच बड़ी घोषणाएं:
  • एशियाई खेलों में बीसीसीआई पुरुष और महिला टीमों को भेजेगा।
  • बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों (रिटायर खिलाड़ियों सहित) के लिए विदेशी टी20 लीग में उनकी भागीदारी के संबंध में एक नीति तैयार करेगा।
  • बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगे सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को जारी रखेगा। टीमों को टॉस से पहले 4 सब्सीट्यूट खिलाड़ियों के साथ अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन करना होगा। टीमें मैच के दौरान किसी भी समय इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कर सकती हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में एक टीम केवल पारी के 14वें ओवर से पहले इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कर सकती थी।
  • बीसीसीआई ने बल्ले और गेंद के बीच प्रतिस्पर्धा को संतुलित करने के लिए आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रति ओवर दो बाउंसर फेंकने की अनुमति दी है।
  • बीसीसीआई देश में स्टेडियमों को अपग्रेड करेगा। इसके लिए दो चरणों में काम होंगे। पहले चरण में विश्व कप 2023 के मैदानों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में देश के अन्य मैदानों को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed