फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games 2026 Final Live Streaming Telecast IND W vs SL W Playing 11 Squad Players List

एशियाड में स्वर्ण से एक कदम दूर भारतीय महिला टीम: शेफाली-अट्टापट्टू के बीच दिखेगी टक्कर, संभावित प्लेइंग-11

Tue, 22 Sep 2026 05:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Sep 2026 05:35 AM IST
सार

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक का बचाव करने से एक जीत दूर है। फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। भारत ने हाल ही में एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया था और अब नौ दिन के अंदर दूसरी बार दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में फिर आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Final Live Streaming Telecast IND W vs SL W Playing 11 Squad Players List
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारत का एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में दबदबा बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन मंगलवार को होने वाले फाइनल में जुझारू श्रीलंका की टीम गत चैंपियन को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीम के एक बार फिर पोडियम के शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है और बेहद खराब प्रदर्शन ही उन्हें स्वर्ण पदक से रोक सकता है।
विज्ञापन

दबदबा बरकरार रखना चाहेगी भारतीय महिला टीम 
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने जापान और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई है। मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने पर भारत क्षेत्र में अपनी बादशाहत और मजबूत करेगा। भारत ने इस महीने की शुरुआत में एशिया कप के फाइनल में भी श्रीलंका को हराया था। श्रीलंका अतीत में भारत को हरा चुका है लेकिन हाल के वर्षों में भारत और अन्य एशियाई टीमों के बीच अंतर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026 Final Live Streaming Telecast IND W vs SL W Playing 11 Squad Players List
चमारी अट्टापट्टू - फोटो : ACC
भारत के सामने अट्टापट्टू पेश कर सकती हैं चुनौती 
कप्तान चमारी अटापट्टू की 50 गेंद में 82 रन की शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। भारत जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए श्रीलंका को ऐसे ही कुछ बेहतरीन प्रदर्शनों की जरूरत होगी। भारतीय टीम सभी विभागों में शानदार फॉर्म में है। सलामी बल्लेबाज, खासकर शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं, जबकि टीम प्रबंधन तीसरे नंबर के बल्लेबाजी क्रम को लेकर लगातार प्रयोग कर रहा है।

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में जी कमालिनी को तीसरे नंबर पर उतारा गया था, जबकि जापान के खिलाफ इसी स्थान पर भारती फुलमाली को आजमाया गया था। टूर्नामेंट में अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही कमालिनी ने क्वार्टर फाइनल में शेफाली के साथ पारी की शुरुआत की थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर एशिया कप में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थीं और उनके प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि महत्वपूर्ण फाइनल में वह अपनी पुरानी लय हासिल करेंगी।

पहले दो मुकाबलों को देखते हुए भारत के लिए ज्यादातर विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं और फाइनल में भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। दीप्ति शर्मा शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें श्री चरणी का अच्छा साथ मिल रहा है। तेज गेंदबाजी विभाग में नंदनी शर्मा ने प्रभावित किया है। 
विज्ञापन

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा। 
श्रीलंका: इमिशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, कविषा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवांदी, मिताली अयोध्या, चामुदी प्रबोदा, सुगंदिका कुमारी। 

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे होगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला कहां देख सकेंगे?

एशियन गेम्स का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed