फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian games 2023 Cricket Final India Women Beats Sri Lanka Women Won Gold Medal Read Full Stats

टीम इंडिया का सुनहरा सफर: बल्लेबाजों की सूझबूझ और तेज गेंदबाजों की विविधता ने महिला टीम को जिताया सोना, जानें

Mon, 25 Sep 2023 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Sep 2023 03:05 PM IST
सार

शीर्ष चार टीमों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया था। चारों ने ही अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंची और इस तरह भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Asian games 2023 Cricket Final India Women Beats Sri Lanka Women Won Gold Medal Read Full Stats
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण जीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांगझोऊ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण जीत लिया है। टीम इंडिया का यह पहला एशियाई खेल था और उन्होंने उसी में स्वर्ण जीत लिया है। इससे पहले 2010 और 2014 में दो बार महिला क्रिकेट ने एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। हालांकि, तब टीम इंडिया ने अपनी टीम नहीं भेजी थी। 2010 और 2014 में पाकिस्तान की टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार हांगझोऊ में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण जीत लिया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम 97 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

 

इस महाद्विपीय प्रतियोगिता में क्रिकेट नौ साल बाद शामिल किया गया है। 2018 के एशियाई खेलों से क्रिकेट को बाहर कर दिया गया था। शीर्ष चार टीमों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया था। चारों ने ही अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंची और इस तरह भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत टीम लेकर उतरा था भारत
भारत इस टूर्नामेंट में मजबूत टीम लेकर उतरा था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऐसी कई स्टार हैं जो अपने दम पर मैच पलटने का दमखम रखती हैं। स्मृति, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, ऋचा घोष के अलावा युवा तितास साधू, मिन्नू मणि, कनिका आहुजा भी टीम में थीं। भारतीय टीम की ओर से कुछ मैचों में शानदार और सूझबूझ वाली बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजों की विविधता वाली गेंदबाजी ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। भारत की ओर से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, पूजा वस्त्राकर और तितास साधु स्टार बनकर उभरे। सबसे खास बात यह रही कि हर मैच में कोई नया स्टार मिला। आइए इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सुनहरे सफर को देखते हैं...
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम मलयेशिया

Asian games 2023 Cricket Final India Women Beats Sri Lanka Women Won Gold Medal Read Full Stats
भारत बनाम मलयेशिया - फोटो : सोशल मीडिया
एशियाई खेलों में शीर्ष वरीयता वाली टीम इंडिया को सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलने का मौका मिला था। मलयेशिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर बैन की वजह से यह मैच नहीं खेल सकीं और स्मृति मंधाना ने टीम की कमान संभाली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। हालांकि, स्मृति मंधाना 16 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुईं। बारिश की वजह से मैच 15-15 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 86 रन की साझेदारी की। शेफाली 39 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा 29 गेंद में 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। अंत में ऋचा घोष ने सात गेंद में नाबाद 21 रन बनाकर भारत का स्कोर 173/2 तक पहुंचा दिया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मलयेशिया के सामने 15 ओवर में 177 रन का लक्ष्य था। मलयेशिया ने दो गेंद में एक रन बनाया था, लेकिन इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और आगे का खेल नहीं हो सका। अंत में मैच रद्द कर दिया गया और बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश

Asian games 2023 Cricket Final India Women Beats Sri Lanka Women Won Gold Medal Read Full Stats
स्मृति मंधाना और निगार सुल्ताना - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना की अगुआई में उतरी भारतीय टीम ने इस जीत के साथ कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 17.5 ओवर में 51 रन बनाए थे। सिर्फ कप्तान निगर सुल्ताना ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाईं थी। उन्होंने 12 रन बनाए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट पूजा वस्त्राकर ने लिए थे। भारत ने 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर 52 रन बनाए और लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 15 गेंद में नाबाद 20 रन बनाए। शेफाली ने 17 रन का योगदान दिया। 

फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका

Asian games 2023 Cricket Final India Women Beats Sri Lanka Women Won Gold Medal Read Full Stats
भारत बनाम श्रीलंका फाइनल - फोटो : सोशल मीडिया
हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल यानी स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 97 रन ही बना सकी। भारत के लिए तितास साधु ने तीन विकेट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लिए। इस तरह टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबला 19 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed