फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup will go ahead in either Sri Lanka or UAE says PCB CEO

IPL के लिए रद्द नहीं होगा एशिया कप, पाकिस्तान ने कहा- श्रीलंका या फिर यूएई करेगा मेजबानी

Wed, 24 Jun 2020 12:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Jun 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Asia Cup will go ahead in either Sri Lanka or UAE says PCB CEO
एशिया कप 2019 की टीमें - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने कहा है कि इस साल एशिया कप का आयोजन श्रीलंका या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। खान ने इन अटकलबाजियों को खारिज कर दिया कि वर्तमान में निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन के लिए एशिया कप को रद्द किया जा सकता है। 

विज्ञापन


वसीम खान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'एशिया कप का आयोजन होगा। पाकिस्तान की टीम दो सितंबर को इंग्लैंड से लौटेगी और हम सितंबर या अक्टूबर में टूर्नामेंट का आयोजन कर सकते हैं। कुछ चीजें सही समय पर ही स्पष्ट हो पाएंगी। हमें एशिया कप के आयोजन की उम्मीद है क्योंकि श्रीलंका में कोरोना वायरस के बहुत अधिक मामले नहीं है। अगर वे इसका आयोजन नहीं कर सकते हैं तो फिर यूएई तैयार है।'
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। खान ने कहा कि पाकिस्तान अगली क्षेत्रीय प्रतियोगिता के बदले एशिया कप को श्रीलंका में आयोजित करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने इसकी भी पुष्टि की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी-20 विश्व कप का आयोजन नहीं होने की दशा में अक्तूबर-नवंबर में क्रिकेट श्रृंखला खेलने के विकल्पों पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस सीईओ की माने तो, 'हमें दिसंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है और उससे पहले जिम्बाब्वे की मेजबानी करनी है। दक्षिण अफ्रीका दो या तीन टेस्ट और कुछ टी20 मैचों के लिए जनवरी-फरवरी में पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed