{"_id":"68e8e642046c7584cd08da70","slug":"asia-cup-trophy-controversy-mohsin-naqvi-instructs-not-to-move-trophy-from-acc-office-without-his-approval-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup Trophy Controversy: बेशर्मी के निचले स्तर पर गिरे PCB अध्यक्ष नकवी, ट्रॉफी को लेकर सुनाया नया फरमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup Trophy Controversy: बेशर्मी के निचले स्तर पर गिरे PCB अध्यक्ष नकवी, ट्रॉफी को लेकर सुनाया नया फरमान
Fri, 10 Oct 2025 04:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 10 Oct 2025 04:26 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी को लेकर नया फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी के बिना इसे स्थानांतरित या भारत को नहीं सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी विजेता भारत की ट्रॉफी लेकर भाग गए थे।
- फोटो : ANI
विस्तार
एशिया कप 2025 की खिताब विजेता भारतीय टीम को अब तक उसकी ट्रॉफी नहीं मिली है और वह एसीसी कार्यालय में रखी हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी को लेकर नया फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी के बिना इसे स्थानांतरित या भारत को नहीं सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया था इनकार
भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी इसे अपने साथ ले गए थे और तभी से यह ट्रॉफी एसीसी कार्यालय में है। भारत ने 28 सितंबर को दुबई में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। नकवी पीसीबी के अध्यक्ष और अपने देश के गृह मंत्री भी हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।

एसीसी कार्यालय में मौजूद ट्रॉफी को लेकर नकवी का नया फरमान
नकवी के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'आज की स्थिति में ट्रॉफी दुबई में एसीसी कार्यालय में है और नकवी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी और व्यक्तिगत उपस्थिति के बिना इसे किसी को नहीं सौंपा जाना चाहिए। नकवी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल वही व्यक्तिगत रूप से ट्रॉफी (जब भी ऐसा होगा) भारतीय टीम या बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) को सौंपेंगे।'

बीसीसीआई ने की नकवी की निंदा
एशिया कप भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के साए में खेला गया। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए। इसके अलावा नकवी ने भी सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयान दिए। बीसीसीआई ने ट्रॉफी लेकर भागने की उनकी हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और अगले महीने आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने का संकल्प लिया।