फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup T20: Arshdeep Singh Set to Create History, To Become First Indian with 100 T20I Wickets in 19 years

Asia Cup T20: एशिया कप में एक विकेट लेते ही इतिहास रचेंगे अर्शदीप, 19 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे

Sun, 24 Aug 2025 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Aug 2025 04:35 PM IST
सार

एशिया कप टी20 में अर्शदीप को जैसे ही एक विकेट मिलेगा, वे भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे जिन्होंने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए हों।

विज्ञापन
Asia Cup T20: Arshdeep Singh Set to Create History, To Become First Indian with 100 T20I Wickets in 19 years
अर्शदीप सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप टी20 2025 का आगाज नौ सितंबर से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगी। वहीं, 14 सितंबर को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से और 19 सितंबर को ओमान से होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक खास मुकाम हासिल करना चाहेंगे। उनके पास 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने का मौका है।

विज्ञापन


भारत ने दिसंबर 2006 में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से अब तक कई भारतीय गेंदबाज छोटे फॉर्मेट में चमके, लेकिन कोई भी 100 विकेट का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। अब अर्शदीप इस मील के पत्थर से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। एशिया कप टी20 में उन्हें जैसे ही एक विकेट मिलेगा, वे भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे जिन्होंने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए हों।

विज्ञापन

क्यों खास है यह रिकॉर्ड?

  • 19 साल के भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में कोई भी भारतीय गेंदबाज 100 विकेट तक नहीं पहुंच सका था।

  • अर्शदीप सबसे तेज भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने 99 विकेट झटके हैं।

  • वह ग्लोबल स्ट्राइक रेट के लिहाज से भी शीर्ष गेंदबाज माने जाते हैं।

  • उनकी गेंदबाजी का बड़ा हथियार डेथ ओवर्स में यॉर्कर और स्लोअर डिलीवरी है।

विज्ञापन

अर्शदीप के T20I के आंकड़े शानदार
अर्शदीप के अब तक के आंकड़े शानदार हैं। उन्होंने 2022 में डेब्यू के बाद केवल 63 मैचों में 99 विकेट झटके हैं। उनका औसत 18.30 और स्ट्राइक रेट 13.23 का है, जो उन्हें दुनिया के टॉप-लेवल स्ट्राइक गेंदबाजों में शामिल करता है। बेस्ट बॉलिंग फिगर नौ रन देकर चार विकेट रहा है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका इकोनॉमी रेट 8.29 का रहा है। उनके बाद युजवेंद्र चहल भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चहल ने 96 विकेट लिए हैं, लेकिन वह पिछले काफी समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेल पाए हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या के पास भी 100 विकेट पूरे करने का मौका है। हार्दिक के नाम 114 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 94 विकेट हैं। 16 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। हार्दिक का इकोनॉमी रेट 8.20 का है। बुमराह 89 विकेट के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट

खिलाड़ी मैच विकेट बेस्ट इकॉनमी
अर्शदीप सिंह 63 99 4/9 8.29
युजवेंद्र चहल 80 96 6/25 8.19
हार्दिक पांड्या 114 94 4/16 8.20
भुवनेश्वर कुमार 87 90 5/4 6.96
जसप्रीत बुमराह 70 89 3/7 6.27
रविचंद्रन अश्विन 65 72 4/8 6.90
विज्ञापन

महज तीन साल में 100 विकेट के करीब
अर्शदीप ने महज तीन साल में वह मुकाम हासिल कर लिया है, जहां बाकी दिग्गज गेंदबाज लंबे करियर के बाद भी नहीं पहुंच पाए। अर्शदीप के 100 विकेट पूरे होते ही वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23वें ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की हो। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज टिम साउदी के नाम है। साउदी ने 164 विकेट लिए थे। अर्शदीप फिलहाल 26 साल के हैं और उनके पास साउदी से आगे जाने का मौका है। हालांकि, एशिया कप टी20 में जैसे ही वह एक विकेट लेंगे, वे भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख देंगे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट

रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट बेस्ट
1 टिम साउदी न्यूजीलैंड 126 164 5/18
2 राशिद खान अफगानिस्तान 96 161 5/3
3 ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड 126 150 4/12
4 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 129 149 5/20
5 मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश 111 139 6/10
6 आदिल रशीद इंग्लैंड 127 135 4/2
7 वानिंदु हसरंगा श्रीलंका 79 131 4/9
8 एडम जैम्पा ऑस्ट्रेलिया 103 130 5/19
9 मार्क अडायर आयरलैंड 89 128 4/13
10 एहसान खान हांगकांग 94 127 4/5
11 मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड 114 124 4/11
12 रिजवान बट्ट बहरीन 76 122 6/9
13 शेम नगोचे केन्या 104 120 4/14
14 हरीस रऊफ पाकिस्तान 87 120 4/18
15 हेनरी सेन्यॉन्डो युगांडा 90 118 5/8
16 संदीप लामिछाने नेपाल 62 117 5/9
17 शादाब खान पाकिस्तान 112 112 4/8
18 बिलाल खान ओमान 79 110 4/19
19 क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड 95 108 4/6
20 लसिथ मलिंगा श्रीलंका 84 107 5/6
21 शाहीन अफरीदी पाकिस्तान 81 104 4/22
22 करण केसी नेपाल 81 103 5/21
23 अर्शदीप सिंह भारत 63 99 4/9

अर्शदीप ने सबसे ज्यादा बार खिलाड़ियों को कैच आउट कराया
अर्शदीप के अब तक के 99 विकेट में से 19 बार उन्होंने बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया है, जबकि 10 बार एल्बीडब्ल्यू कराया और 52 बार फील्डर के हाथों कैच आउट कराया। 18 बार बल्लेबाजो को उन्होंने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। यह आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि अर्शदीप नई गेंद से ही नहीं, बल्कि डेथ ओवरों में भी बेहद घातक साबित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed