{"_id":"631843dac6958d5a0c6c2a79","slug":"asia-cup-rishabh-pant-miss-run-out-chance-against-sri-lanka-fans-trolls-on-social-media-remembers-ms-dhoni","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रन आउट करने से चूके पंत तो फैन्स को आई धोनी की याद, कहा- ऋषभ को दिखानी चाहिए थी माही जैसी चालाकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रन आउट करने से चूके पंत तो फैन्स को आई धोनी की याद, कहा- ऋषभ को दिखानी चाहिए थी माही जैसी चालाकी
Wed, 07 Sep 2022 12:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:40 PM IST
सार
ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज को रन आउट करने का मौका गंवा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही फैन्स महेंद्र सिंह धोनी को भी याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत ने रन आउट करने का मौका गंवा दिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप में श्रीलंका ने भारत को हरा दिया। इस हार के साथ टीम इंडिया पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। सुपर-4 के मुकाबले में एक वक्त श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। 174 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बना लिए थे और लग रहा था कि टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, भारतीय टीम ने वापसी की और चार ओवर के अंदर श्रीलंका के चार विकेट गिरा दिए। 20वें ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए सात रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर भानुका राजपक्षा और दासुन शनाका मौजूद थे।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह को सौंपी। अर्शदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की और शुरुआती चार गेंदों में बेहतरीन यॉर्कर फेंके और पांच रन दिए। पांचवीं गेंद पर शनाका शॉट लगाने से चूक गए और गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास पहुंची। नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद राजपक्षा ने चालाकी दिखाते हुए रन के लिए भागे। तब पंत के पास राजपक्षा को रन आउट करने का मौका था। पंत ने विकेटकीपिंग ग्लव्स भी इसी मौके के लिए उतार रखे थे, ताकि वह रन आउट कर सकें।
— Bleh (@rishabh2209420) September 6, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
पंत ने विकेट पर थ्रो भी किया, लेकिन राजपक्षा की किस्मत अच्छी थी और गेंद स्टंप के बगल से निकल गई। पंत का थ्रो अर्शदीप के पास पहुंचा। अर्शदीप ने नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर थ्रो किया, लेकिन वह भी चूक गए। बाई पर श्रीलंका ने दो रन हासिल किए और इस तरह श्रीलंका ने मैच छह विकेट से जीत लिया। अहम मुकाबले में अहम मौके पर पंत द्वारा रन आउट करने के मौके से चूक जाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। फैन्स को पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की भी याद आई।
दरअसल, अपने करियर में धोनी ने कई मौके पर विकेट के पीछे अपनी सूझबूझ से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में भी कुछ श्रीलंका वाले मैच जैसी ही स्थिति बनी थी। फैन्स ने उस मैच को याद करते हुए पंत को ट्रोल किया। तब बांग्लादेश के खिलाफ मैच में धोनी ने अपनी फील्डिंग से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या की गेंद पर बल्लेबाज शॉट लगाने से चूक गया। गेंद विकेटकीपर माही के पास पहुंची।
धोनी की कमी आज पूरी तरह खली। कैसे लास्ट बॉल धोनी मैनेज करते थे। pic.twitter.com/YWMEaXyTqz
— Naresh Balyan (@AAPNareshBalyan) September 6, 2022
धोनी ने थ्रो करने की बजाय तेजी दिखाते हुए दौड़कर स्टंप के पास पहुंचे और बल्लेबाज को रन आउट किया। फैन्स ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि पंत ने क्यों इस तरह की तेजी नहीं दिखाई और अपनी जगह पर खड़े रहकर थ्रो कर दिया। फैन्स ने लिखा कि इस तरह के मौके पर धोनी की कमी खलती है। बता दें कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 72 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।