फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup: Naseem Shah of Pakistan made world record, youngest bowler to take 50 wickets in T20I

Asia Cup: लगातार दो छक्के लगाने वाले पाकिस्तान के नसीम शाह ने रचा इतिहास, टी-20 में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Thu, 08 Sep 2022 05:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Sep 2022 05:33 PM IST
सार

नसीम ने मैच में दो रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। एक विकेट लेने के साथ ही नसीम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में 50 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए। नसीम ने 19 साल 204 दिन की उम्र में 50 विकेट पूरे किए।

विज्ञापन
Asia Cup: Naseem Shah of Pakistan made world record, youngest bowler to take 50 wickets in T20I
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने 19 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने इतिहास रच दिया। वह जीत के हीरो रहे। गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि बल्लेबाजी में 20वें ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर पाकिस्तान को एक विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में भी पहुंच गई है। जहां उसका सामना पांच बार की चैंपियन श्रीलंका से होगा।
विज्ञापन

 

नसीम ने मैच में दो रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। एक विकेट लेने के साथ ही नसीम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में 50 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए। नसीम ने 19 साल 204 दिन की उम्र में 50 विकेट पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही शाहीन शाह अफरीदी के नाम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup 2022: नसीम शाह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 साल की उम्र में ही कर  दिया ये कारनामा

वहीं, दो छक्के लगाने के साथ ही नसीम ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह नंबर-10 और नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए रन चेज करते हुए टी-20 इतिहास में लगातार दो छक्के लगाकर मैच जिताने वाले दुनिया के पहले बैटर बन गए। नसीम ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने बुधवार (सात सितंबर) को अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। फाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे और उसके हाथ में सिर्फ एक विकेट थे। नसीम शाह ने 20वें ओवर में फजहलहक फारूकी के शुरुआती दो गेंदों पर छक्के लगा दिए। उन्होंने अपनी टीम को पांचवीं बार फाइनल में पहुंचाया। पाकिस्तान 2014 के बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल में खेलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed