Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup India Vs Pakistan match to be held in Kandy on September 2 opening match to be held in Multan

Asia Cup: दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला, मुल्तान में होगा ओपनिंग मैच

Wed, 19 Jul 2023 03:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Jul 2023 03:48 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2022 के बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एशिया कप में होगा। 30 अगस्त को शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Asia Cup India Vs Pakistan match to be held in Kandy on September 2 opening match to be held in Multan
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने वाली हैं। टी20 विश्व कप 2022 के बाद दोनों देशों का मुकाबला एशिया कप में होगा। 30 अगस्त को शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। ईएसपीएन-क्रिकइंफो के मुताबिक, दो सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा। दोनों टीमें श्रीलंका के कैंडी में आमने-सामने होंगी। हालांकि, अभी तक एशिया कप का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मुल्तान में टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा। वहीं, 17 सितंबर को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में फाइनल मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत और नेपाल के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीमों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का यह सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन


पहले लाहौर में ही होने थे चार मैच
पीसीबी द्वारा तैयार किए गए मूल मॉडल के अनुसार, पाकिस्तान को सिर्फ एक शहर में चार मैचों की मेजबानी करनी थी। हालांकि, इस महीने नए अध्यक्ष जका अशरफ के नेतृत्व में नए पीसीबी प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद मुल्तान को दूसरे आयोजन स्थल के रूप में जोड़ा गया था। ड्राफ्ट शेड्यूल में मुल्तान को केवल शुरुआती मैच की मेजबानी करनी है, जबकि लाहौर में तीन मैच और एक सुपर फोर गेम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौर में दो मैच खेलेगी अफगानिस्तान की टीम
बांग्लादेश को तीन सितंबर को लाहौर में अफगानिस्तान से खेलना है और उसके बाद पांच सितंबर को यहां श्रीलंका की टीम अफगानिस्तान से खेलेगी। ड्राफ्ट शेड्यूल में यह भी बताया गया है कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश पहले दौर में शीर्ष चार में किसी भी स्थान पर रहे, लेकिन इन टीमों को का क्रम तय रहेगा। पाकिस्तान A1 और भारत A2 रहेगा। श्रीलंका बी1 और बांग्लादेश बी2 होगा। यदि नेपाल और अफगानिस्तान सुपर फोर चरण में जाते हैं, तो वे बाहर होने वाली टीम का स्थान ले लेंगे।


ड्राफ्ट शेड्यूल में सूचीबद्ध एकमात्र सुपर फोर मैच पाकिस्तान में छह सितंबर को ए1 और बी2 के बीच खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान और भारत दोनों सुपर फोर चरण में आगे बढ़ते हैं, तो वे 10 सितंबर को कैंडी में फिर से खेलेंगे। दांबुला सुपर फोर चरण में तीन मैचों की मेजबानी के लिए सूचीबद्ध दूसरा श्रीलंकाई मैदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed