फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup: In the first match of the Super Four, Pakistan beat Bangladesh by seven wickets, Rauf-Imam and Rizwa

Asia Cup: सुपर चार के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सात विकेट से हराया, रऊफ-इमाम और रिजवान चमके

Thu, 07 Sep 2023 12:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 12:26 AM IST
सार

इमाम उल हक (78) और मोहम्मद रिजवान (63*) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने 39.3 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन बनाते हुए 63 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन
Asia Cup: In the first match of the Super Four, Pakistan beat Bangladesh by seven wickets, Rauf-Imam and Rizwa
इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने एशिया कप में पहली बार सभी 10 विकेट लिए, बुधवार को हैरिस राउफ (4/19) की अगुवाई में इन्हीं तेज गेंदबाजों ने आपस में नौ विकेट बांटकर बांग्लादेश को सुपर-4 के मुकाबले में महज 38.4 ओवर में 193 रन पर समेट दिया। इसके बाद इमाम उल हक (78) और मोहम्मद रिजवान (63*) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने 39.3 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन बनाते हुए 63 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


इससे पहले कप्तान शाकिब अल हसन (53) और मुशफिकुर रहीम (64) के बीच पांचवें विकेट के लिए 100 रन की शतकीय साझेदारी भी बांग्लादेश के काम नहीं आई। बांग्लादेश ने अपने अंतिम छह विकेट पर 46 रन पर खो दिए।
विज्ञापन


पहले 10 ओवर में बांग्लादेश के गिरे 4 विकेट
शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले मेहदी हसन को नसीम ने अपनी पहली गेंद पर आउट कर दिया। वापसी कर रहे लिट्टन दास (16) रंग में दिख रहे थे। उन्होंने नसीम पर दो आकर्षक बाउंड्री लगाई, लेकिन शाहीन आफरीदी की बाहर जाती गेंद पर वह वह विकेट कीपर रिजवान को कैच दे बैठे। मोहम्मद नईम (20) ने भी राउफ को पुल करने के चक्कर में उन्हीं को कैच दे दिया। थोड़ी ही देर में राउफ ने तोहिद ह्रदोय (2) को बोल्ड कर बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 47 रन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकिब ने लगाया 54वां वनडे अर्धशतक
अनुभवी शाकिब और रहीम ने बांग्लादेश को संभाला। दोनों ने अच्छी गति के साथ रन बनाए। शाकिब ने जल्द ही वनडे में अपना 54वां और रहीम ने 46वां अर्धशतक पूरा कर लिया। शाकिब को मोहम्मद नवाज की जगह टीम में आए फहीम अशरफ ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 57 गेंद में आठ चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने 120 गेंदों में 100 रन जोड़े। शाकिब के आउट होते ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज फिर हावी हो गए।

चोट के बाद वापस लौटे नसीम
नसीम शाह को इससे पहले क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे में चोट लग गई। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, लेकिन अच्छी बात यह रही कि नसीम की यह चोट ज्यादा खतरनाक नहीं थी। वह कुछ देर बाद मैदान पर वापस आ गए और उन्होंने पहले के मुकाबले और गति से गेंदबाजी करते हुए विकेट झटके। राउफ ने 87 गेंद में पांच चौकों की मदद से 64 रन बनाने वाले रहीम को बोल्ड किया। उसके बाद नसीम ने पुछल्ले बल्लेबाजों को समेट दिया। बांग्लादेश के अंतिम चार विकेट तीन पर गिरे।

राउफ ने पूरे किए 50 विकेट
राउफ ने नईम को आउट कर वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे किए। उन्होंने 27वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। हसन अली 24 मैच में पाकिस्तान के लिए 50 विकेट ले चुके हैं। शाहीन आफरीदी ने 25 और वकान युनुस ने भी 27 मैच में 50 विकेट लिए हैं।


फ्लड लाइट बंद होने से 20 मिनट रुका खेल
194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फखर जमां (20) और इमाम उल हक ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 35 रन जोड़े। शोरिफुल ने फखर को पगबाधा आउट किया। इससे पहले फ्लड लाइट के दो टॉवरों की लाइट बंद होने से 20 मिनट खेल रुका रहा। कप्तान बाबर आजम (17) पर आउट हुए। इमाम और रिजवान ने 85 रन की साझेदारी की। इमाम 84 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपना वनडे 19वां और रिजवान ने 11 अर्धशतक लगाया। रिजवान 79 गेंद में 63 रन पर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed