{"_id":"56dc74814f1c1bed4c8b458e","slug":"asia-cup-final-7-nice-things","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत फिर चैंपियन, खिताबी मुकाबले की 7 बातें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत फिर चैंपियन, खिताबी मुकाबले की 7 बातें
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Mar 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
फाइनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से बाधित खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने जोरदार खेल दिखाया और टूर्नामेंट में खुद को अजेय रखते हुए मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। भारत की यह कुल छठी एशियाई खिताब है। टीम की जोरदार जीत में जानते हैं मैच के वो 7 सबसे जोरदार क्षण।
विज्ञापन
पहला, शिखर धवन जब आउट हुए तब भारत को जीत के लिए 14 गेंदों में 22 रनों की दरकार थी और युवराज सिंह की जगह कप्तान धोनी क्रीज पर आए। धोनी ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम को लक्ष्य के और करीब ले गए। फिर इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी छक्का जड़कर टीम को एशिया का सिरमौर बना दिया।
विज्ञापन
दूसरा, रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद शिखर धवन का साथ देने विराट कोहली क्रीज पर आए और उन्होंने बारिश से धीमी हो चुके आउटफील्ड पर 94 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। आउट होने से पहले धवन ने 60 रनों की पारी खेली जो उनके टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी रही।
विज्ञापन
तीसरा, भारत जब 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारतीय पारी की शुरुआत की, लेकिन भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और यह जोड़ी जल्द टूट गई। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अल-अमीन हुसैन ने रोहित को कैच आउट कराकर भारतीय खेमें को कुछ देर के लिए तनाव में डाल दिया।
फाइनल में आशीष नेहरा ने दिखाया 'सुपर आठ' का दम
टीम इंडिया
चौथा, बांग्लादेश की पारी के 12वें ओवर में टीम को दोहरा झटका लगा लेकिन 14वें ओवर में महमुदुल्लाह ने हार्दिक पांड्या के ओवर में 2 छक्के के साथ 21 रन बना लिए जिसने टीम इंडिया की धड़कन को बढ़ा दिया। पहले 4 गेंदों में 18 रन उनके बल्ले से निकले।
पांचवां, 14वें ओवर में 21 रन लुटाने के बाद भारतीय टीम पर खासा दबाव था लेकिन अंतिम ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया और सिर्फ 7 रन दिए जिससे मेजबान टीम 120 रन पर रुक कर रह गई।
छठा, लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौटे तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बांग्लादेश की पारी के चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर सौम्य सरकार को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने वापसी के बाद लगातार आठवें मैच में पावरप्ले में टीम के लिए विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया।
सातवां, तेज बारिश और तूफान को देखकर लग ही नहीं रहा था कि फाइनल मैच शुरू भी हो पाएगा, लेकिन बारिश थमने के बाद ग्राउंड स्टॉफ ने जिस मुस्तैदी से काम किया और मैदान को कुछ ही देर में खेलने लायक बना दिया। तेज हवाओं से जो नुकसान हुआ उससे हर कोई यह मान रहा था कि मैच बारिश से धुल गया और खिताब को दोनों टीमों के बीच बांटने पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।