फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup BCCI accepts PCB invitation Rajeev Shukla will go to Pakistan with Roger Binny

Asia Cup: पाकिस्तान जाएंगे बीसीसीआई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, भारत-पाक मैच के बाद होगा चार दिन का दौरा

Sat, 26 Aug 2023 08:54 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 26 Aug 2023 08:54 AM IST
सार

एशिया कप 30 अगस्त को शुरू होगा। पाकिस्तान में चार और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ग्रुप ए में है। उसके साथ पाकिस्तान और नेपाल भी है।

विज्ञापन
Asia Cup BCCI accepts PCB invitation Rajeev Shukla will go to Pakistan with Roger Binny
रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के आमंत्रण पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला लाहौर जाएंगे। दोनों ने एशिया कप के लिए पीसीबी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दोनों पदाधिकारी चार से सात सितंबर तक पाकिस्तान में एशिया कप के मैच के दौरान मौजूद रहेंगे। पीसीबी ने एशिया कप के लिए सचिव जय शाह समेत सभी प्रमुख पदाधिकारियों को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन


समझा जाता है कि अध्यक्ष बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को ही बीसीसीआई ने पाकिस्तान जाने की मंजूरी दी है। एशिया कप का पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान का मैच देखेंगे जय शाह
बिन्नी और शुक्ला के अलावा बीसीसीआई के सचिव जय शाह भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले में होने वाले मैच में मौजूद रहेंगे। इसके बाद तीनों तीन सितंबर को भारत वापस आएंगे। यहां से बिन्नी के साथ राजीव शुक्ला वाघा बार्डर से होते हुए लाहौर जाएंगे। राजीव शुक्ला 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में गई टीम के साथ भी पाकिस्तान गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रिभोज के लिए किया गया आमंत्रित
दरअसल, बिन्नी और शुक्ला दोनों को चार सितंबर को पीसीबी द्वारा लाहौर में आयोजित होने वाले आधिकारिक रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है। यह समझा जाता है कि बीसीसीआई के दोनों पदाधिकारी चार सितंबर को अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच और अगले दिन पाकिस्तान के शुरुआती सुपर फोर मुकाबले को देखेंगे।


भारत का पहला मैच पाकिस्तान से
बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने 19 जुलाई को एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होगा। पाकिस्तान में चार और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ग्रुप ए में है। उसके साथ पाकिस्तान और नेपाल भी है। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी। वहां से दो टीमें सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed