Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: Sanjay Manjrekar Jokes About Match Fee After India Thrash UAE, Suryakumar Yadav’s Epic Reply

Asia Cup: भारत ने यूएई को रौंदा, मांजरेकर बोले- मैच फीस पूरी नहीं मिलेगी; सूर्यकुमार का जवाब सुनकर हंस पड़ेंगे

Thu, 11 Sep 2025 09:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Sep 2025 09:54 AM IST
सार

मैच के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव पर चुटकी ली, लेकिन भारतीय कप्तान ने जो प्रतिक्रिया दी, उसे सुन कमेंटेटर हंस पड़े। 

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Sanjay Manjrekar Jokes About Match Fee After India Thrash UAE, Suryakumar Yadav’s Epic Reply
संजय मांजरेकर और सूर्यकुमार यादव - फोटो : Twitter

विस्तार

एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर जोरदार शुरुआत की। मुकाबला इतना एकतरफा रहा कि दोनों पारियों में मिलाकर केवल 106 गेंदें फेंकी गईं और मैच दो घंटे से भी कम समय में समाप्त हो गया। हालांकि, मैच के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव पर चुटकी ली, लेकिन भारतीय कप्तान ने जो प्रतिक्रिया दी, उसे सुन कमेंटेटर हंस पड़े। 

विज्ञापन
Trending Videos

कुलदीप और दुबे की घातक गेंदबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यूएई को 13.1 ओवर में 57 रन पर समेट दिया। कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सात रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि शिवम दुबे ने तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने भी अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांजरेकर का मजाक
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान संजय मांजरेकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से मजाक करते हुए कहा, 'यह तो अविश्वसनीय जीत थी। भारत का दबदबा साफ दिखा। मुझे तो यह सोचकर हैरानी हो रही है कि आपको पूरी मैच फीस मिलेगी भी या नहीं।' इस पर सूर्यकुमार मुस्कुराते हुए बोले, 'इस बारे में बाद में बात करेंगे।'
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने कहा, 'लेकिन हां, खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार और अनुशासित था। हमने ऊर्जा और सही रवैया मांगा था और टीम ने वही दिखाया।' सूर्यकुमार ने आगे कहा, 'हम देखना चाहते थे कि विकेट कैसा खेल रहा है। दूसरी पारी में भी वही हालात रहे। हाल ही में बहुत से खिलाड़ी यहां चैंपियंस ट्रॉफी खेलकर गए थे। पिच धीमी थी और स्पिनरों की अहम भूमिका रही। यहां मौसम बहुत गर्म है, लेकिन कुलदीप ने कमाल किया और हार्दिक, दुबे और बुमराह ने उनका अच्छा साथ दिया।'

अभिषेक शर्मा की तारीफ
सूर्यकुमार ने अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'अभिषेक इस समय विश्व के नंबर-एक बल्लेबाज हैं और यह उन्होंने साबित भी किया है। वह हर बार शुरुआत से ही पारी का टोन सेट कर देते हैं। चाहे लक्ष्य 200 का हो या 50 का, उनका खेल लाजवाब है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सभी खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed