फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 likely to be staged in September ind vs pak clash three times know details

Asia Cup 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एशिया कप में भिड़ंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा टूर्नामेंट का आगाज

Thu, 27 Feb 2025 09:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 27 Feb 2025 09:55 PM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 का आयोजन सितंबर में हो सकता है। मेजबानी भारत के पास है। हालांकि, टूर्नामेंट तटस्थ स्थल पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 likely to be staged in September ind vs pak clash three times know details
एशिया कप 2025 - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 से पहले एशिया कप का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास है। हालांकि, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) टूर्नामेंट का आयोजन तटस्थ स्थल पर कर सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एशिया कप 2025 का आगाज सितंबर में हो सकता है। 
विज्ञापन

यूएई या श्रीलंका में हो सकता है आयोजन
यह टूर्नामेंट टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। एशियाई क्रिकेट परिषद के एक सूत्र ने कहा- टूर्नामेंट सितंबर में होगा। भारत के पास मेजबानी के अधिकार हैं लेकिन यह यूएई या श्रीलंका में खेला जाएगा। बता दें कि, यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा पहले ही इस प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट
भारतीय प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने एशिया कप के आयोजन की तैयारी कर ली है। इस टूर्नामेंट का आयोजन इसी साल सितंबर में हो सकता है, जिसमें कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की खासियत भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला होगी। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो दोनों तीन बार एक-दूसरे भिड़ सकती हैं। हाल ही में भारत ने मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में छह विकेट से हराया था। इस दौरान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था। एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें शामिल होंगी। इनमें भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग शामिल हैं। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

भारत इस टूर्नामेंट का गत चैंपियन
आखिरी बार एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका की सह-मेजबानी में हुआ था। टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जिसने आठ बार एशिया कप का खिताब जीता है। वहीं, श्रीलंका ने छह और पाकिस्तान ने दो बार टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed