फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 in limbo as India refuses to attend meet in Bangladesh know details

Asia Cup 2025: मोहसिन नकवी की मनमानी नहीं सहेगा बीसीसीआई, ढाका में ACC की बैठक में शामिल होने से किया इनकार

Sat, 19 Jul 2025 02:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 19 Jul 2025 02:39 PM IST
सार

भारत की मेजबानी में एशिया कप 2025 का आयोजन होना है। एसीसी जल्द ही इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सितंबर में एशिया कप के मैच खेले जा सकते हैं। इससे पहले 24 जुलाई को ढाका में एसीसी की बैठक होनी है। हालांकि, बांग्लादेश में बिगड़े हालातों की वजह से बीसीसीआई ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 in limbo as India refuses to attend meet in Bangladesh know details
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की ढाका में होने वाली बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अगर एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी बैठक को कहीं और स्थानांतरित नहीं करते हैं तो एशिया कप 2025 का आयोजन खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन

ढाका में हुई बैठक तो नहीं शामिल होगा बीसीसीआई
भारत की मेजबानी में एशिया कप 2025 का आयोजन होना है। एसीसी जल्द ही इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सितंबर में एशिया कप के मैच खेले जा सकते हैं। इससे पहले 24 जुलाई को ढाका में एसीसी की बैठक होनी है। हालांकि, बांग्लादेश में बिगड़े हालातों की वजह से बीसीसीआई ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। वहीं, बीसीसीआई और बीसीबी ने आपसी सहमति से अगस्त में होने वाले सीमित ओवरों की सीरीज स्थगित कर दी थी।  दोनों देशों के बीच ये सीरीज अब सितबंर 2026 में खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप के आयोजन पर लटकी तलवार
समाचार एजेंसी एएनआई को बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने कहा, नकवी बैठक को लेकर भारत पर अनावश्यक दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्र ने यह भी पुष्टि की कि बीसीसीआई ने संस्था के अध्यक्ष से बैठक स्थल बदलने का अनुरोध किया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। सूत्र ने कहा, 'एशिया कप तभी हो सकता है जब बैठक का स्थल ढाका से बदला जाए। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी बैठक के लिए भारत पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उनसे बैठक स्थल बदलने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगर मोहसिन नकवी ढाका में बैठक करते हैं, तो बीसीसीआई किसी भी प्रस्ताव का बहिष्कार करेगा।'
विज्ञापन

देवजीत सैकिया ने लगाया अटकलों पर विराम
भारत एशिया कप का गत विजेता है। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था और श्रीलंका को भारत के मैचों के लिए तटस्थ स्थल चुना गया। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी लेकिन भारत ने सीमा पार करने से इनकार कर दिया और अपने सभी मैच दुबई में एक तटस्थ स्थल पर खेले। मई में सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स और अटकलें फैलीं जिनमें कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के कारण भारत ने इस साल के एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप में भाग लेने से इनकार कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने एसीसी को श्रीलंका में अगले महीने होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और सितंबर में होने वाले पुरुष एशिया कप से हटने की जानकारी दे दी है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि बीसीसीआई की एसीसी से इन टूर्नामेंट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। ये सब अफवाहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed