फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 Final: Wasim Akram Picks India as Favourites but Warns Pakistan to Keep Momentum

IND vs PAK Final: 'भारत खिताब का दावेदार, लेकिन पाकिस्तान...', फाइनल से पहले दिग्गज वसीम अकरम ने कही यह बात

Sun, 28 Sep 2025 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Sep 2025 10:08 AM IST
सार

वसीम अकरम ने इस बात पर जोर दिया कि बड़े मैचों में मानसिक मजबूती अहम होती है और खिलाड़ियों को दबाव में भी सही फैसले लेने चाहिए।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Final: Wasim Akram Picks India as Favourites but Warns Pakistan to Keep Momentum
वसीम अकरम भारत-पाकिस्तान फाइनल पर बयान दिया - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व कप्तान और स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम ने दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर अपनी राय दी है। अकरम का मानना है कि मौजूदा फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए भारत खिताब जीतने का सबसे बड़ा दावेदार है। अकरम ने कहा, 'यह भारत बनाम पाकिस्तान का मैच है और मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी रविवार को भी प्रभावी रहेगी। इस मैच में भी निश्चित रूप से भारत जीत का दावेदार है।'
विज्ञापन

अकरम को पाकिस्तान से ये उम्मीद
पाकिस्तान ने सुपर फोर में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों के छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था और फाइनल में जगह बनाई। अकरम का मानना है कि यह जीत टीम को आत्मविश्वास देगी, लेकिन फाइनल में इस लय को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान टीम को इस आत्मविश्वास, इस लय को रविवार को जारी रखना चाहिए और खुद का समर्थन करते हुए समझदारी से खेलना चाहिए।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बड़े मैचों में मानसिक मजबूती अहम होती है और खिलाड़ियों को दबाव में भी सही फैसले लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'शुरुआती विकेट होंगे मैच का टर्निंग पॉइंट'
भारत के टॉप ऑर्डर को लेकर अकरम ने पाकिस्तान को खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारत को जल्दी झटका देना बेहद जरूरी होगा, खासकर ओपनर्स को। उन्होंने कहा, 'शुरुआती ओवरों में कुछ विकेट और खासकर अभिषेक और गिल के विकेट से भारत निश्चित रूप से दबाव में आ सकता है।' उन्होंने याद दिलाया कि सुपर फोर मुकाबले में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने 105 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया था। यही वजह है कि इन दोनों को रोकना पाकिस्तान के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

'रोमांचक मुकाबले की उम्मीद'
वसीम अकरम का मानना है कि यह फाइनल बेहद करीबी हो सकता है और एक शानदार पारी या गेंदबाजी का स्पैल मैच का पासा पलट सकता है। उन्होंने कहा, 'आप लोगों ने हालांकि देखा है, क्रिकेट प्रेमियों ने देखा है, मैंने देखा है कि इस प्रारूप में कुछ भी हो सकता है। एक अच्छी पारी, एक अच्छा स्पैल मैच का रुख बदल सकता है। यह एक करीबी मुकाबला होना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि आखिर में सर्वश्रेष्ठ टीम जीतेगी।'

ऐतिहासिक फाइनल का इंतजार
एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। फैंस को इस महामुकाबले का लंबे समय से इंतजार था। भारतीय टीम जहां लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं पाकिस्तान ने भी सही समय पर फॉर्म पकड़ी है। ऐसे में यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बनने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed