फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: Bharat Arun Stresses on Arshdeep Singh’s Rhythm and Bumrah’s Consistency

Asia Cup: भारत के इस पूर्व कोच की नजर में दो खिलाड़ियों का लय में होना जरूरी, कभी भी मैच पलटने का रखते हैं दम

Tue, 09 Sep 2025 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Sep 2025 11:06 AM IST
सार

अरुण का मानना है कि बुमराह को तीन हफ्तों में छह टी20 मुकाबले खेलने से कोई दिक्कत नहीं होगी और उन्हें आराम की आवश्यकता भी नहीं है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Bharat Arun Stresses on Arshdeep Singh’s Rhythm and Bumrah’s Consistency
एशिया कप टी20 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण का मानना है कि आगामी एशिया कप में टीम इंडिया की सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कितनी जल्दी अपनी लय हासिल करते हैं और जसप्रीत बुमराह बिना आराम लिए कितने मैच खेलते हैं। अरुण ने कहा कि भले ही अर्शदीप ने इंग्लैंड में अभ्यास सत्रों में पर्याप्त गेंदबाजी की हो, लेकिन वह लंबे समय से प्रतिस्पर्धी मैचों में गेंदबाजी से दूर रहे हैं। उन्होंने हालांकि हाल ही में उत्तर क्षेत्र की ओर से दलीप ट्रॉफी का एक मैच खेला था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि अर्शदीप क्या कर सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड में बहुत गेंदबाजी की होगी, लेकिन मैच अभ्यास के मामले में वह थोड़े पीछे हैं। आप चाहे अभ्यास सत्र में कितनी भी गेंदबाजी करें, असली लय मैच से ही आती है। यह अर्शदीप के लिए बड़ी चुनौती है कि वह कितनी जल्दी अपनी लय पा सकें।'
विज्ञापन
Trending Videos

बुमराह को सभी मैच खेलना चाहिए
अरुण का मानना है कि बुमराह को तीन हफ्तों में छह टी20 मुकाबले खेलने से कोई दिक्कत नहीं होगी और उन्हें आराम की आवश्यकता भी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं जसप्रीत को सभी मैचों में खेलते देखना चाहूंगा। लेकिन यह फैसला उनका है। मेरे हिसाब से इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट को देखते हुए उन्हें किसी आराम की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन

हर्षित की तारीफ, लेकिन निरंतरता जरूरी
भरत अरुण ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने इस युवा पेसर की तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि उन्हें निरंतरता हासिल करनी होगी। अरुण ने कहा, 'हर्षित टी20 क्रिकेट में बहुत प्रभावशाली रहे हैं। वह स्लोअर गेंदों का शानदार इस्तेमाल करते हैं, यॉर्कर डालने में सक्षम हैं और नई गेंद से स्विंग भी करा सकते हैं। लेकिन उन्हें निरंतरता पर काम करने की जरूरत है।'
विज्ञापन

कुलदीप यादव से उम्मीदें
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान अंतिम एकादश में जगह न बना पाने वाले कुलदीप यादव को लेकर अरुण आशावादी हैं। उन्होंने कहा, 'कुलदीप एक गेंदबाज के तौर पर बहुत बेहतर हो गए हैं। इंग्लैंड में उन्हें मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से कड़ी मेहनत की होगी। उनके पास अनुभव भी है और टी20 प्रारूप में अच्छा रिकॉर्ड है। मुझे उम्मीद है कि एशिया कप में वह प्रभाव छोड़ेंगे।'

स्पिन तिकड़ी टीम की मजबूती
भारत के पास इस बार स्पिन विभाग में तीन बड़े विकल्प हैं। इनमें कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। अरुण के मुताबिक इनमें से किसी को भी बाहर करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, 'वरुण टी20 में मैच-विजेता हैं। कुलदीप की अपनी खासियत है। वहीं अक्षर बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं। मुझे लगता है कि तीनों को साथ खिलाना टीम के लिए फायदेमंद होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed