फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023 Sunil Gavaskar angry on question related to Ashwin not being selected in Team India

Asia Cup: 'आपको टीम पसंद नहीं तो मैच मत देखिए', अश्विन के नाम पर भड़के सुनील गावस्कर

Tue, 22 Aug 2023 02:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Aug 2023 02:54 PM IST
सार

कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम चयन के दौरान कहा था कि किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। टीम में सिर्फ 17 खिलाड़ी ही रखे जा सकते हैं। ऐसे में संयोजन को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
Asia Cup 2023 Sunil Gavaskar angry on question related to Ashwin not being selected in Team India
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को नहीं रखे जाने पर कुछ फैंस निराश हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर इस बारे में लिख रहे हैं। भारत ने 17 सदस्यीय टीम में तीन स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को चुना है। अश्विन और चहल को नजरअंदाज किया गया है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस बहस को बेकार बताया है। उन्होंने कहा है कि टीम को लेकर विवाद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम चयन के दौरान कहा था कि किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। टीम में सिर्फ 17 खिलाड़ी ही रखे जा सकते हैं। ऐसे में संयोजन को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। गावस्कर टीम चयन पर चर्चा के लिए एक न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। इसी दौरान एक फैन ने अश्विन को लेकर सवाल पूछा तो वह भड़क गए।
विज्ञापन


'विवाद पैदा करना बंद करें'
भारत के पूर्व ओपनर ने कहा, ''हां, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो मानेंगे कि वे भाग्यशाली हैं, लेकिन टीम का चयन हो चुका है। इसलिए अश्विन के बारे में बात मत करो। विवाद पैदा करना बंद करें। यह अब हमारी टीम है। यदि आपको यह पसंद नहीं है तो मैच मत देखिए लेकिन यह कहना बंद करें कि उसे चुना जाना चाहिए था या किसी और को होना चाहिए, यह गलत मानसिकता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी के साथ गलत नहीं हुआ: गावस्कर
सैमसन, चहल, अश्विन या सुंदर का नाम लिए बिना गावस्कर ने कहा कि कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उनके साथ गलत हुआ। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी यह दावा कर सकता है कि उसके साथ अन्याय हुआ है। 17 सदस्यीय एशिया कप टीम में अनुभवी और इन-फॉर्म खिलाड़ियों को चुना गया है। गावस्कर ने राहुल को चुनने के फैसले का भी समर्थन किया, जिन्हें एक नई समस्या हो गई है और वह दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।

राहुल को लेकर गावस्कर ने कहा, ''यह देखना होगा कि उनकी चोट कैसी है। एशिया कप जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन लक्ष्य विश्व कप है। इसलिए अगर टीम प्रबंधन केएल राहुल को विश्व कप टीम में चाहता है तो मुझे लगता है कि यह सही है कि उन्होंने थोड़ी सी परेशानी के बावजूद उन्हें एशिया कप के लिए चुना है। जहां तक भारत का सवाल है, अभी 11 दिन बाकी हैं। किसी परेशानी से निकलने के लिए इतना समय काफी है। मुझे लगता है कि केएल राहुल ने अतीत में भारत के लिए जो कुछ किया है, उसके बाद उन्हें मौका देना उचित होगा।''


'विश्व कप जीतना लक्ष्य'
गावस्कर ने आगे कहा, "एशिया कप के लिए जो टीम चुनी गई है वह एक अच्छी टीम है। हमें विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ी इसी टीम से लेने चाहिए। जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो हर मैच महत्वपूर्ण होता है। आपको हमेशा हर मैच जीतने का प्रयास करना चाहिए। एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट है, लेकिन विश्व कप जीतना पूरी तरह से अलग है, इसे एशिया कप जीत से दोहराया नहीं जा सकता है। इसलिए आपको बड़ी तस्वीर देखनी होगी। अगर वे एशिया कप जीतते हैं, तो बहुत अच्छा है लेकिन लक्ष्य विश्व कप जीतना है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed