{"_id":"64eb2fa7e01df46de1021f0f","slug":"asia-cup-2023-shadab-khan-answer-to-ajit-agarkar-comment-related-to-shaheen-afridi-virat-kohli-ind-vs-pak-odi-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: 'बोलने से कुछ नहीं होता', शादाब खान ने अगरकर पर साधा निशाना; अफरीदी-कोहली से जुड़े बयान पर दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: 'बोलने से कुछ नहीं होता', शादाब खान ने अगरकर पर साधा निशाना; अफरीदी-कोहली से जुड़े बयान पर दिया जवाब
Sun, 27 Aug 2023 04:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 27 Aug 2023 04:42 PM IST
सार
पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर किया था। सीरीज में जीत के बाद वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
शादाब खान और अजीत अगरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होने वाला है। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन इसके 13 में से नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। इस कारण मेजबान देश ने नया मॉडल तैयार किया और उसने चार मैचों की मेजबानी अपने पास रखी। 13 में से नौ मुकाबले श्रीलंका में होंगे। भारतीय टीम दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में खेलेगी। मुकाबले से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और क्रिकेट एक्सपर्ट के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।
भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम इंडिया का एलान करते हुए विराट कोहली और शाहीन अफरीदी को लेकर मजेदार बयान दिया था। अगरकर से पूछा गया था कि शाहीन अफरीदी से किस तरह भारतीय टीम निपटेगी। इस पर अगरकर ने मुस्कुराते हुए कहा था, "विराट कोहली उनको संभाल लेंगे।'' बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता का यह बयान भारतीय फैंस को तो अच्छा लगा था, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए।
शादाब ने अगरकर को दिया जवाब
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने अजीत अगरकर को जवाब दिया है। शादाब ने श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद शाहीन अफरीदी और विराट कोहली के बीच मुकाबले को लेकर अपनी बात रखी। शादाब ने अगरकर को जवाब देते हुए कहा, ''मैदान पर जो होता है, वही मायने रखता है। मैच से पहले या बाद में जो कुछ भी कहा जाता है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।''
विज्ञापन
पिछले साल कोहली ने की थी पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई
विराट ने पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। कोहली ने मेलबर्न में 82 रन की शानदार पारी खेली। उस मैच में उन्होंने शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ सहित सभी गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए थे। भारतीय फैंस एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ कोहली से बड़ी की उम्मीद कर रहे हैं। दूसरी ओर, शादाब खान का कहना है कि यह मैच के दिन ही पता चलेगा क्या होता है।
मैच के दिन चीजें अलग होती हैं: शादाब
शादाब खान ने कहा, ''देखिए, यह मैच के एक खास दिन पर निर्भर करता है। मैं या कोई और, या उनकी तरफ से कोई ऐसा कहता है, तो कहने से कुछ नहीं होता। जिस दिन मैच होगा उस दिन चीजें अलग दिखाई देंगी।'' पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर किया था। सीरीज में जीत के बाद वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है।