फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023 Live Streaming Telecast Channel When Where and How to Watch Online Opening Ceremony

Asia Cup Live Streaming : किस चैनल पर होगा एशिया कप के मैचों का प्रसारण? फ्री में ऐसे देख पाएंगे सारे मुकाबले

Tue, 29 Aug 2023 04:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 29 Aug 2023 04:42 PM IST
सार

Asia Cup Live Streaming : एशिया कप के मैच पाकिस्तान के मुल्तान स्थित मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके अलावा श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकेले इंटरनेशलन क्रिकेट स्टेडियम और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भी मैचों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Asia Cup 2023 Live Streaming Telecast Channel When Where and How to Watch Online Opening Ceremony
2018 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप का आगाज बुधवार (30 अगस्त) को पाकिस्तान में होगा। मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले उद्घाटन समारोह का भी आयोजन होगा। पाकिस्तान अपने घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट के 13 में चार मैचों की मेजबानी करेगा। नौ मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने के बाद पीसीबी ने श्रीलंका के साथ मिलकर मेजबानी का फैसला किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलंबो में 17 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को कैंडी में खेलेगी। इसी मैदान पर उसका दूसरा मुकाबला चार सितंबर को नेपाल से होगा। एशिया कप के मैच पाकिस्तान के मुल्तान स्थित मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके अलावा श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकेले इंटरनेशलन क्रिकेट स्टेडियम और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भी मैचों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

Asia Cup 2023 Live Streaming Telecast Channel When Where and How to Watch Online Opening Ceremony
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
टूर्नामेंट में छह टीमें लेंगी हिस्सा
इस बार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें खेलेंगी। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल है। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-4 में जाएंगी। वहां से दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

हम आपको एशिया कप के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

एशिया कप का उद्घाटन समारोह कब होगा?

एशिया कप का उद्घाटन समारोह बुधवार (30 अगस्त) को होगा। यह पाकिस्तान-नेपाल के बीच शुरुआती मैच से ठीक पहले होगा।

Asia Cup 2023 Live Streaming Telecast Channel When Where and How to Watch Online Opening Ceremony
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप का उद्घाटन समारोह कहां होगा?
एशिया कप का उद्घाटन समारोह पाकिस्तान के मुल्तान में मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 

एशिया कप का उद्घाटन समारोह कितने बजे शुरू होगा?
पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। उससे ठीक पहले उद्घाटन समारोह का आयोजन होना है।
विज्ञापन

Asia Cup 2023 Live Streaming Telecast Channel When Where and How to Watch Online Opening Ceremony
एशिया कप 2022 में श्रीलंका की टीम जीती थी। - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के उद्घाटन समारोह और मैचों का सीधा प्रसारण भारत में कहां उपलब्ध होगा?
एशिया कप उद्घाटन समारोह का भारत में स्टार स्पोर्ट्स के माध्यम से टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। भारत में एशिया कप के मैचों का सीधा प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही होगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर दर्शक मैच देख सकेंगे। वहीं, फ्री डीटीएच इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैच देखने सकेंगे। इस चैनल पर फाइनल मैच का भी प्रसारण होगा।

भारत में एशिया कप के उद्घाटन समारोह और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
एशिया कप का उद्घाटन समारोह भारत में हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। फैंस फ्री में इसका लुत्फ उठा सकते हैं। एशिया कप के सभी मैच हॉटस्टार पर फ्री में देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed