फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022 team will play in T20 World Cup 2022 virat will play in Asia Cup

Team India: एशिया कप खेलने वाले खिलाड़ियों को ही मिलेगा विश्व कप में मौका, टीम में विराट की वापसी तय

Sun, 31 Jul 2022 02:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 02:13 PM IST
सार

एशिया कप में खेलने वाली टीम को ही 2022 टी20 विश्व कप में मौका दिया जाएगा। वहीं, विराट कोहली एशिया कप में वापसी करने वाले हैं। ऐसे में विराट का टी20 विश्व कप खेलना लगभग तय है। 
 

विज्ञापन
Asia Cup 2022 team will play in T20 World Cup 2022 virat will play in Asia Cup
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थी। इसके बाद विराट कोहली ने कप्तानी और रवि शास्त्री ने कोच के पद से इस्तीफा दिया। हालांकि, शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो चुका था और विराट इस टूर्नामेंट से पहले ही कप्तानी छोड़ने की बात कह चुके थे। इसके बाद रोहित शर्मा भारत की टी20 टीम के कप्तान बने और राहुल द्रविड़ ने कोच का पद संभाला। 
विज्ञापन


रोहित-द्रविड़ की जोड़ी ने शुरुआत से ही टी20 विश्व कप की तैयारी शुरु कर दी थी और खबरों के अनुसार यह जोड़ी 2022 टी20 विश्व कप के लिए टीम लगभग तैयार कर चुकी है। एशिया कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को ही टी20 विश्व कप में मौका दिया जाएगा। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि विराट कोहली एशिया कप में ही टीम इंडिया में वापस लौट रहे हैं। ऐसे में उनका 2022 टी20 विश्व कप में खेलना लगभग तय है। 
विज्ञापन

18 अगस्त से शुरू हो रहा है एशिया कप
इस साल एशिया कप यूएई में खेला जाएगा। टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। ऐसे में चयन समिति जल्द ही टीम का एलान करेगी और खबरों के अनुसार यही टीम अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप में भी खेलेगी। इस टूर्नामेंट में भारत के सभी खिलाड़ी टीम में वापस लौटेंगे, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं खेले। इनमें विराट कोहली, लोकेश राहुल, जसप्रीत बुमराह सहित कई दिग्गजों का नाम शामिल है। खास बात यह है कि लोकेश राहुल ने आईपीएल 2022 के बाद कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्हें भी टी20 विश्व कप में मौका दिया जा सकता है। 

चयनकर्ता आठ अगस्त को एशिया कप के लिए टीम का एलान कर सकते हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज में खेल रहे युवा खिलाड़ियों के पास टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए चार मैचों का समय बचा है। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 68 रन के बड़े अंतर से जीता है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज के बाद नहीं खेले कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दौरे में आराम करने का फैसला किया। इसी वजह से वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेले। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी उनका नाम टीम में नहीं है। हालांकि, पहले कयास लगाए जा रहे थे कि विराट जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वो एशिया कप में वापसी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed