{"_id":"630b5b8f6cef427e44533def","slug":"asia-cup-2022-anjum-chopra-says-not-kl-rahul-but-rishabh-pant-should-open-with-rohit-sharma-vs-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: पूर्व महिला क्रिकेटर बोलीं- पाकिस्तान के खिलाफ राहुल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी बने रोहित का जोड़ीदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: पूर्व महिला क्रिकेटर बोलीं- पाकिस्तान के खिलाफ राहुल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी बने रोहित का जोड़ीदार
Sun, 28 Aug 2022 05:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:42 PM IST
सार
अंजुम ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की अनुपस्थिति के बारे में भी बात की। दोनों खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट के पास बहुत सारे विकल्प हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की पूर्व दिग्गज महिला क्रिकेटर और कप्तान अंजुम चोपड़ा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उपकप्तान केएल राहुल को ही महामुकाबले की भारतीय प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया है। अंजुम का कहना है कि भारतीय टीम को छह गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहिए। ऐसे में एक ऐसे खिलाड़ी से ओपनिंग कराई जाए जो कि टीम में मल्टीपरपस हो। अंजुम का मानना है कि छह गेंदबाजों के खेलने से भारतीय बॉलिंग अटैक में धार आएगी। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
अंजुम ने यूट्यूब पर अपने चैनल में कहा- मुझे लगता है कि भारत को छह विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ जाना चाहिए। इस तरह गेंदबाजी लाइन-अप को सीम, ऑफ-स्पिन और लेग-स्पिन के साथ अच्छी तरह से कवर किया जा सकता है। यह बल्लेबाजी लाइन-अप को भी बढ़ाता है। ओपनिंग कौन करेगा, बीच में कौन बल्लेबाजी करेगा, यह कुछ ऐसा है जो कोच पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजुम ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की अनुपस्थिति के बारे में भी बात की। दोनों खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट के पास बहुत सारे विकल्प हैं। अंजुम ने कहा- चयनकर्ता 25 खिलाड़ियों की बेंच स्ट्रेंथ से खिलाड़ी चुन सकते हैं, शायद इससे भी ज्यादा। कोई भी उनमें से खेल सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बुमराह और हर्षल जैसे खिलाड़ी अनुपलब्ध हैं। भारत एक बहुत मजबूत टीम की तरह दिखता है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारत के पास एक अच्छी ऑलराउंड टीम है।
अंजुम चोपड़ा की संभावित एकादश: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा/दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार