फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2020: Who is Sourav Ganguly, his statement regarding Asia Cup holds no weight says PCB

फिर बौखलाया पाकिस्तान, कहा- गांगुली कौन होते हैं, एशिया कप पर फैसला ACC करेगी

Thu, 09 Jul 2020 04:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 09 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Asia Cup 2020: Who is Sourav Ganguly, his statement regarding Asia Cup holds no weight says PCB
एशिया कप 2019 की टीमें - फोटो : ट्विटर

8 जुलाई यानी अपने जन्मदिन के मौके पर BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स तक को बताया था कि एशिया कप 2020 को रद्द कर दिया गया है, जिसके बाद अब भड़के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया डायरेक्टर समिउल हसन बर्नी ने गुरुवार को कहा कि गांगुली के इस दावे की कोई मान्यता नहीं है। पूरे मसले पर अंतिम निर्णय एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ही ले सकती है।
विज्ञापन


सितंबर में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को रद्द करने के पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुखिया ने हालांकि कोई कारण नहीं बताया था। पीसीबी की ओर से कहा गया कि गांगुली द्वारा दिया गया बयान टूर्नामेंट की तैयारियों और प्रक्रियाओं पर कोई असर नहीं डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बताना जरूरी हो जाता है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बांग्लादेश के नजमुल हसन हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब एशिया पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हो चुके हैं।


टूर्नामेंट का यह 15वां संस्करण पहले पाकिस्तान में होना था, लेकिन भारत के इनकार के बाद इसे यूएई में करवाए जाने की बात सामने आ रही थी। बीसीसीआई ने कहा था कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन तटस्थ स्थान पर होता है तो उसे पाकिस्तान द्वारा एशिया कप की मेजबानी से कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed