फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of rohit sharma brigade

एशिया कप 2018: 'रोहित ब्रिगेड' के सामने नहीं टिक पाया कोई, इस तरह फाइनल तक पहुंची टीम इंडिया

Thu, 27 Sep 2018 06:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of rohit sharma brigade
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने मौजूदा एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया और अब शुक्रवार को फाइनल में उसके सामने  बांग्लादेश की चुनौती होगी। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने एशिया कप 2018 के सुपर फोर मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से मात दी थी। इस आधार पर रोहित ब्रिगेड के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त रहेगी।

विज्ञापन


हालांकि, वह बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले सकता, क्योंकि मुर्तजा सेना ने भी दिग्गज टीमों को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। बहरहाल, टीम इंडिया का फाइनल तक पहुंचने का सफर मजेदार रहा। उसने एकतरफा जीत दर्ज की, लेकिन फाइनल से पहले उसे एक करारा झटका जरूर लगा। चलिए गौर करते हैं कि टीम इंडिया का फाइनल तक पहुंचने का सफर कैसा रहा:

विज्ञापन

धवन के धमाके के सामने बौना साबित हुआ हांगकांग

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of rohit sharma brigade
shikhar dhawan

शिखर धवन (127) ने एशिया कप में फॉर्म में जबरदस्त वापसी की और हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपने वन-डे करियर का 15वां शतक जमाया। हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 285 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने 60 रन की उम्दा पारी खेली। धवन ने 120 गेंदों में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। जवाब में हांगकांग ने अच्छा संघर्ष दिखाया, लेकिन वह 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 259 रन बना सकी और 26 रन से मुकाबला गंवा बैठी। 'गब्बर' के धमाके से भारत ने एशिया कप में विजयी बिगुल बजाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भुवी की रफ्तार और जाधव की फिरकी से चित हुआ चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of rohit sharma brigade
kedar jadhav

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच फैंस को हमेशा ही रोमांचक मैच की आस होती है, जो मौजूदा एशिया कप में पूरी नहीं हो सकी। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाक बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया और पूरी टीम 43.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव रहे। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने दो जबकि कुलदीप यादव को एक विकेट मिला। 163 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 'हिटमैन' और 'गब्बर' ने जोरदार शुरुआत दिलाई व 86 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया ने आठ विकेट के बड़े अंतर से यह मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन

सर जडेजा की जोरदार वापसी, टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of rohit sharma brigade
Ravindra Jadeja

टीम इंडिया ने एशिया कप के सुपर फोर चरण की जोरदार शुरुआत की। बता दें इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल चोटिल होकर देश लौट आए। इनकी जगह रविंद्र जडेजा, सिद्धार्थ कौल और दीपक चाहर टीम में आए।

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शर्मा ने जडेजा पर दांव खेला, जो आते ही टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए। जडेजा ने चार विकेट झटके, जिसकी वजह से बांग्लादेश की टीम केवल 173 रन पर ढेर हो गई। जडेजा के अलावा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और सात विकेट की आसान जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 83 रन की पारी खेली। सर जडेजा को उनकी बेहतरीन वापसी का ईनाम मैन ऑफ द मैच के रूप में मिला।

'हिटमैन' और 'गब्बर' ने शतक लगाकर पाक को फिर पीटा

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of rohit sharma brigade
rohit sharma

टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने आईं। उम्मीद थी कि यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि पाक ने इस मैच से पहले अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में मात दी थी। हालांकि, फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी और टीम इंडिया ने इस मैच में एकतरफा जीत दर्ज की।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शोएब मलिक (78) और कप्तान सरफराज अहमद (44) की सूझबूझभरी पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित ओवर में विकेट खोकर रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले।

रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने बेहद आकर्षक बल्लेबाजी की और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। कप्तान रोहित ने 119 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। वहीं धवन ने 100 गेंदों में 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 114 रन बनाए। टीम इंडिया ने 9 विकेट की विशाल जीत दर्ज की। शिखर धवन को टूर्नामेंट में दूसरी बार मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

696 दिन के बाद धोनी बने टीम इंडिया के कप्तान, टीम इंडिया के साथ-साथ अफगान ने जीत लिया दिल

asia cup 2018 india vs bangladesh final road to final of rohit sharma brigade
ms dhoni

यह मैच संभवत: मौजूदा एशिया कप का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा। इस मैच में किसी टीम की जीत नहीं हुई, लेकिन अफगानिस्तान ने दिल जीत लिया। बता दें कि धोनी ने 696 दिनों के बाद टीम इंडिया की कमान संभाली क्योंकि रोहित शर्मा ने अपने आप को आराम देते हुए टीम में कुल पांच बदलाव किए।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मोहम्मद शहजाद (124) ने धुआंधार पारी खेली और  मैदान के चारों कोनों में दमदार शॉट लगाए। इसके बाद मोहम्मद नबी (64) ने भी रन की उम्दा पारी खेली और अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 252 रन बनाए। शहजाद ने 116 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए। वहीं नबी ने 56 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को केएल राहुल और अंबाती रायुडू ने शतकीय साझेदारी करते हुए बेहतरीन शुरुआत दिलाई। हालांकि, ओपनर्स के पवेलियन लौटते ही टीम इंडिया लय से भटक गई और रोमांचक मुकाबला देखते ही देखते टाई हो गया। भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शहजाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed