फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   asia cup 2018: india vs afganistan super four match preview at dubai

लगातार 5वीं जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया, सुपर-4 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला आज

Tue, 25 Sep 2018 12:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
asia cup 2018: india vs afganistan super four match preview at dubai
ind vs afg

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 9 विकेट से जीत के बाद टीम ने दसवीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। अब उसे सुपरफोर के अंतिम मैच में अफगानिस्तान से खेलना है जो दो मैच खेलकर फाइनल की होड़ से बाहर है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम प्रबंधन अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर रुकने का पर्याप्त मौका देना चाहेगा। अब तक रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते मध्यक्रम की पूरी आजमाइश हुई नहीं है। फाइनल से पहले टीम इंडिया अपने सभी विभागों को पूरी तरह से तैयार करना चाहेगा।
विज्ञापन


हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में संघर्ष करने के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैचों और बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा भी अब चाहेंगे कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों को राशिद खान जैसे गेंदबाज के सामने क्रीज पर समय बिताने का पर्याप्त समय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और ऐसे में रोहित कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। शिखर धवन (327) और रोहित (269) ने अब तक चार मैचों में भारत की तरफ से अधिकतर रन बनाए हैं तथा अन्य बल्लेबाजों ने खास योगदान नहीं दिया है। इन दोनों के बाद अंबाती रायडू ने 116 रन बनाए हैं क्योंकि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं।

मध्यक्रम आजमाना चाहेगी टीम इंडिया

भारत की समस्या यह है कि महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों को अब तक क्रीज पर समय बिताने का पर्याप्त मौका नहीं मिला है। अगर शीर्ष क्रम नहीं चल पाता है तो इन तीनों को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। इनमें दिनेश कार्तिक ने सर्वाधिक 78 गेंदें खेली हैं।

हांगकांग के खिलाफ 33 रन बनाए जबकि पाक के खिलाफ ग्रुप मैच में नाबाद 31 और बांग्लादेश के खिलाफ एक रन पर नाबाद रहे। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर में तो खैर भारतीय ओपनरों ने ही जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। अंबाती रायडू तो रोहित के साथ जीत की औपचारिकता पूरी करने आए थे। धोनी हांगकांग के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे और बांग्लादेश के खिलाफ नंबर चार पर उतरकर 33 रन बनाए लेकिन तब टीम पर दबाव नहीं था। जाधव को सिर्फ हांगकांग के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका मिला जिसमें उन्होंने 28 रन बनाए।

अगर राशिद खान और मुजीब उर रहमान दबाव बनाते हैं तो फाइनल से पहले यह मध्यक्रम के लिए अच्छा अभ्यास मैच हो सकता है। भारतीय कप्तान टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकता है जिससे टीम को पूरे 50 ओवर खेलने को मिलें क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने अब तक विरोधी टीमों पर कहर बरपाने में कसर नहीं छोड़ी है तथा सभी गेंदबाजों का इकोनोमी रेट पांच रन प्रति ओवर से कम है।

किस बल्लेबाज ने खेली कितनी गेंद

नाम    रन    गेंद  
रोहित शर्मा      284     269
शिखर धवन      327    321
अंबाती रायडू      116 162
दिनेश कार्तिक     65       78
धोनी    33    40  
 केदार जाधव      28         27
  

    

भुवी-बुमराह को मिल सकता है विश्राम

भारतीय स्पिनरों ने शानदार भूमिका निभाई है। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने कसी हुई गेंदबाजी की है जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवरों में अपनी यार्कर से बेजोड़ गेंदबाजी की है। भुवनेश्वर कुमार ने भी निरंतर अच्छी गेंदबाजी की है। भारत फाइनल से पहले बुमराह और भुवनेश्वर को इस मैच में विश्राम दे सकता है। ऐसे में दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद में से किन्हीं दो को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

 

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

नाम          रन प्रति ओवर     विकेट  
भुवनेश्वर कुमार     4.08    06
बुमराह        3.37    07  
युजवेंद्र चहल         4.61    05
कुलदीप यादव     4.01     05

 

जीत से विदाई चाहेगा अफगानिस्तान

जहां तक अफगानिस्तान की बात है तो मजबूत भारत पर जीत दर्ज करके वह अपने अभियान का अच्छा अंत करना चाहेगा। उसने टूर्नामेंट में लगातार अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी लेकिन अनुभव की कमी उसके आड़े आई। ग्रुप चरण में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराने के बाद अफगानिस्तान सुपर फोर मैचों में पाकिस्तान और बांग्लादेश से करीबी अंतर से हार गया। बांग्लादेश के खिलाफ उसे अंतिम ओवर में आठ रन चाहिए थे लेकिन उसके बल्लेबाजों के पास मुस्ताफिजुर रहमान की विविधतापूर्ण गेंदों का जवाब नहीं था।
 

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडु, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल, मनीष पांडे में से।

अफगानिस्तान : मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्लाह जमात, जावेद अहमदी, रहमत शाह, असगर अफगान (कप्तान), हस्मत शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नेब, राशिद खान, नजीबुल्लाह जादरान, मुजीब उर रहमान, आफताब आलम, समीउल्लाह शेनवारी, मुनीर अहमद, सईद अहमद शेरजाद, अशरफ , मोमांद वफादार में से।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed