{"_id":"64b516cf6a41c1addd040553","slug":"ashwin-tweet-as-novak-djokovic-gets-slammed-for-time-violation-in-wimbledon-2023-final-against-carlos-alcaraz-2023-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashwin-Djokovic: जोकोविच पर समय के उल्लंघन के लिए लगी पेनल्टी तो खुश हुए रविचंद्रन अश्विन, ट्वीट कर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashwin-Djokovic: जोकोविच पर समय के उल्लंघन के लिए लगी पेनल्टी तो खुश हुए रविचंद्रन अश्विन, ट्वीट कर कही यह बात
Mon, 17 Jul 2023 11:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:26 PM IST
सार
अश्विन ने जोकोविच पर निशाना साधते हुए ट्वीट के जरिए उन पर तंज कसा। दूसरे सेट के टाई ब्रेकर में जोकोविच सर्विस के दौरान काफी समय लिया था। तभी अंपायर ने सर्बियाई खिलाड़ी पर पेनल्टी लगाते हुए एक पॉइंट अल्काराज को दे दिया। यह उन्हें काफी महंगा पड़ा था।
विज्ञापन
अश्विन ने जोकोविच पर तंज कसा है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विंबलडन को पांच साल बाद नया चैंपियन मिला है। रविवार को खेले गए पुरुष सिंगल्स के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को कड़े मुकाबले में हरा दिया। मैच के दौरान सर्बियाई खिलाड़ी सर्व करने के लिए काफी समय ले रहे थे। इससे सेंटर कोर्ट में मौजूद फैंस और रेफरी ने जोकोविच पर निशाना भी साधा। चेयर अंपायर ने जोकोविच को समय के उल्लंघन के लिए चेतावनी भी दी थी।
हालांकि, वह नहीं माने और लगातार सर्व करने के लिए समय लेते रहे। इसके बाद रेफरी ने दूसरे सेट में टाई ब्रेकर के दौरान जोकोविच पर पेनल्टी लगाई और उनका एक अंक काट लिया। इस पर अब भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रतिक्रिया सामने आई है। अश्विन खुद क्रिकेट के नियमों को लेकर काफी सख्त रहते हैं। मांकड़िंग का मुद्दा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन
हालांकि, वह नहीं माने और लगातार सर्व करने के लिए समय लेते रहे। इसके बाद रेफरी ने दूसरे सेट में टाई ब्रेकर के दौरान जोकोविच पर पेनल्टी लगाई और उनका एक अंक काट लिया। इस पर अब भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रतिक्रिया सामने आई है। अश्विन खुद क्रिकेट के नियमों को लेकर काफी सख्त रहते हैं। मांकड़िंग का मुद्दा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन
जोकोविच ने मैच के दौरान गुस्से में रैकेट भी तोड़ दिया था
- फोटो : Wimbledon Twitter
अश्विन ने जोकोविच पर निशाना साधते हुए ट्वीट के जरिए उन पर तंज कसा। दूसरे सेट के टाई ब्रेकर में जोकोविच सर्विस के दौरान काफी समय लिया था। तभी अंपायर ने सर्बियाई खिलाड़ी पर पेनल्टी लगाते हुए एक पॉइंट अल्काराज को दे दिया। यह उन्हें काफी महंगा पड़ा था और दूसरे सेट से अल्काराज ने वापसी की और मैच अपने नाम कर लिया। अंपायर फर्गस मर्फी के इस फैसले पर फैंस काफी खुश हुए थे और उन्हें तालियां भी बजाई थीं। इसके बाद अश्विन भी खुश हो गए और उन्होंने ट्वीट कर लिखा- समय का उल्लंघन। साथ ही इस स्पिनर ने ताली बजाने की इमोजी भी लगाई और जोकोविच का नाम लिखा।
Time violation 👏👏 #NovakDjokovic #wimbledon2023
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) July 16, 2023
कमेंट्री के दौरान दिग्गज कमेंटेटर टॉड वुडब्रिज बार-बार जोकोविच के समय के उल्लंघन पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा- जोकोविच मैच के पेस और मोमेंटम को रोकने में काफी माहिर हैं। जब भी स्कोर 30-0 या 40-0 हो जाता है तो वह सर्व करने में बाकी सर्व की अपेक्षा ज्यादा समय लेते हैं। अगर रेफरी इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो यह जोकोविच के लिए फायदेमंद है। हालांकि, जोकोविच की ये रणनीति उन्हीं पर भारी पड़ गई और अल्काराज को एक अंक उन्हें देना पड़ा। अल्काराज ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में जोकोविच को 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया।
यह अल्काराज का दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल रहा। इससे पहले 2022 में वह यूएस ओपन का खिताब भी जीत चुके हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि इस साल को अल्काराज वर्ल्ड नंबर की पोजिशन पर रहकर ही खत्म करेंगे। वहीं, जोकोविच को फिर से यह पोजिशन हासिल करने के लिए कम से कम अगले साल का इंतजार करना होगा।