{"_id":"565786ca-8263-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ashwin-praises-dhoni-as-captain-and-batsman-both","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के लिए अश्विन ने बांधे तारीफों के पूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के लिए अश्विन ने बांधे तारीफों के पूल
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Fri, 01 Mar 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि चेन्नई टेस्ट में कप्तान एमएस धोनी की शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से भारत को जीत मिली। अश्विन ने कहा कि धोनी का बल्लेबाजी फॉर्म उनकी कप्तानी में भी नजर आता है। जिसकी मदद से भारत शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैच के बाद उन्होंने (धोनी) स्वयं कहा था कि उसे भरोसा नहीं है कि वह इस प्रदर्शन को दोहरा पाएगा। मेरे कहने का मतलब है कि उसने लगभग दो सत्र में दोहरा शतक बनाया जो असाधारण है।
विज्ञापन
चेन्नई टेस्ट में 12 विकेट लेने वाले अश्विन ने कहा कि कप्तानी के दौरान धोनी ने बेहतरीन फिल्ड सजाई और समय-समय पर गेंदबाजी में परिवर्तन की थी। जिससे भारत को मैच पर शिकंजा कसने में सुविधा मिली।
विज्ञापन
स्पिनरों के बीच प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछने पर अश्विन ने कहा कि प्रतिस्पर्धा हमेशा मौजूद रहती है, यह अब भी है और जारी रहेगी। मैं इसके बारे में नहीं सोचता। ये मीडिया से जुड़े लोग हैं जो तुलना करते हैं इसलिए मैं इसे लेकर ज्यादा नहीं सोचता।