{"_id":"6380f114e4b4060cfa58f365","slug":"ashwin-compared-hardik-to-mahendra-singh-dhoni-said-pandya-thinks-like-csk-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhoni-Hardik: अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी से की हार्दिक की तुलना, कहा- पूर्व कप्तान की तरह सोचते हैं पांड्या","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dhoni-Hardik: अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी से की हार्दिक की तुलना, कहा- पूर्व कप्तान की तरह सोचते हैं पांड्या
Fri, 25 Nov 2022 10:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:15 PM IST
सार
संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में नहीं रखने पर जब प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक से पूछा गया था तो उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह जवाब दिया था। हार्दिक ने कहा था कि जिस खिलाड़ी को समस्या होगी वह बात कर लेगा।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टी20 सीरीज के बाद वह वहां अभी वनडे सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया पहला वनडे ऑकलैंड में हार गई है। इससे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में उसने 1-0 से जीत हासिल की थी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या कप्तान थे। वनडे में शिखर धवन के हाथों में कमान हैं। टी20 में हार्दिक की कप्तानी की जमकर तारीफ हुई। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में नहीं रखने के कारण वह आलोचकों के निशाने पर भी रहे।
संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में नहीं रखने पर जब प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक से पूछा गया था तो उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह जवाब दिया था। हार्दिक ने कहा था कि जिस खिलाड़ी को समस्या होगी वह बात कर लेगा। हार्दिक का यह जवाब काफी वायरल हुआ। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी उनकी तारीफ की। हार्दिक ने उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान धोनी की याद दिला दी।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मुझे नहीं पता कि क्या वह थाला धोनी की शैली में कहना चाहते थे क्योंकि हम सभी जानते हैं कि हार्दिक थाला धोनी के बहुत करीब हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंड करने वाले एक ट्रिकी सवाल को उन्होंने बेहद खूबसूरती से हैंडल किया। इसलिए हार्दिक की प्रशंसा होनी चाहिए।''
विज्ञापन
हार्दिक ने क्या कहा था?
हार्दिक ने कहा था, "ईमानदारी से कहूं तो मेरा नजरिया साफ है।। अगर मैं एक मैच या एक सीरीज में कप्तानी करता हूं, तो मैं टीम का नेतृत्व अपने तरीके से करूंगा, जिस तरह से मैं मैच को देखता हूं। जब भी मुझे मौका दिया जाएगा, मैं हमेशा अपने ब्रांड का क्रिकेट खेलूंगा। एक टीम के रूप में हम अपने तरीके से क्रिकेट खेलेंगे।
विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन और उमरान मलिक को मौका नहीं देने पर उन्होंने कहा "अगर यह बड़ी सीरीज होती और तीन मैच नहीं होते तो हम उन्हें मौका दे सकते थे। लेकिन मैं छोटी सीरीज में ज्यादा बदलाव में विश्वास नहीं करता और आगे भी यही मेरा सिद्धांत होगा। ऐसी स्थिति को संभालना मुश्किल नहीं है जहां खिलाड़ी सुरक्षा महसूस करते हैं। मैं सभी खिलाड़ियों और उन खिलाड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करता हूं जिन्हें मैं चुनने में असमर्थ हूं, कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है और यहां तक कि वे भी इसे जानते हैं। टीम संयोजन के कारण मैं उन्हें चुनने में सक्षम नहीं हूं।"
हार्दिक ने कहा "मैं अपने साथियों के हित में काम करने वाला इंसान हूं और अगर किसी को लगता है, तो मेरे दरवाजे हमेशा बात करने के लिए खुले हैं। मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। संजू सैमसन का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें उन्हें मौका देना था, लेकिन रणनीति की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा। मैं समझ सकता हूं कि वह भारत के लिए लगातार बेंच पर हैं। यह मुश्किल है। मैं उनसे बात करता हूं, यह नहीं खेलने के लिए कोई सांत्वना नहीं है, लेकिन साथ ही स्वस्थ वातावरण बनाए रखना जरूरी है।"
पांड्या ने आगे कहा "अगर खिलाड़ी बुरा महसूस कर रहे हैं, तो वे आ सकते हैं और मुझसे या कोच से बात कर सकते हैं। अगर मैं कप्तान बना रहता हूं, तो मुझे नहीं लगता कि यह कोई मुद्दा होगा। मेरा व्यवहार और स्वभाव सुनिश्चित करता है कि हम एक-दूसरे के करीब हैं।"