फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैट्रिक लेकर एश्टन एगर ने रचा इतिहास, ब्रेट ली के बाद ये कमाल करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

Sat, 22 Feb 2020 03:11 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 22 Feb 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
Ashton Agar joins Brett Lee in elite list after hat trick against South Africa
Ashton Agar - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एश्टन एगर ने शुक्रवार की रात एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में पहले टी-20 मुकाबले में हैट्रिक ली। बाएं हाथ के स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के आठवें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पूर्व प्रोटियाज कप्तान फाफ डुप्लेसिस, एंडिल फेहलुकवेओ और डेल स्टेन को बैक-टू-बैक गेंद पर आउट किया।

Ashton Agar joins Brett Lee in elite list after hat trick against South Africa
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

डुप्लेसी केन रिचर्डसन के हाथों लपके गए। एगर ने फेहलुकवेओ को एलबीडब्ल्यू और स्टेन को स्लिप में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच के हाथों लपकवाया। 2007 के पहले टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ हैट-ट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली के बाद इस प्रारूप में हैट्रिक लेने वाले एगर दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए।

Ashton Agar joins Brett Lee in elite list after hat trick against South Africa
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर

2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलने उतरे स्टीव स्मिथ ने कप्तान आरोन फिंच के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। फिंच ने 27 गेंदों पर 42 रन बनाए और स्मिथ ने 32 गेंदों में 45 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashton Agar joins Brett Lee in elite list after hat trick against South Africa
Ashton Agar - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। सलामी जोड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गई। द.अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन फॉफ डुपलेसी (24) ने बनाए। एश्टन एगर को पांच विकेट मिले। एगर ने अपने चार ओवर में 5/24 के आंकड़े दर्ज किए, दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 89 रनों पर ही ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 107 रन से जीत हासिल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed