फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashley Giles steps down as England's director, Strauss to essay role on interim basis

England Cricket: एशेज में इंग्लैंड की शर्मनाक हार के बाद एशले जाइल्स का इस्तीफा, 2018 में बने थे टीम के डायरेक्टर

Thu, 03 Feb 2022 11:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 11:01 AM IST
सार

एशले जाइल्स 2018 में टीम के डायरेक्टर बने थे। उनके कार्यकाल में इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि, श्रीलंका में जीत के बाद इंग्लैंड की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
Ashley Giles steps down as England's director, Strauss to essay role on interim basis
एशले जाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डायरेक्टर एशले जाइल्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एशेज में टीम के खराब प्रदर्शन की समीक्षा के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। उनकी जगह एंड्यू स्ट्रॉस को टीम का अंतरिम डायरेक्टर बनाया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही इस पद के लिए योग्य व्यक्ति की खोज करेगा। हालांकि, टीम के कप्तान जो रूट ने एशेज सीरीज खत्म होने के बाद अपने पद में बने रहने की इच्छा जताई थी और वो अभी भी टेस्ट टीम के कप्तान बने हुए हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में समाप्त हुई एशेज सीरीज में इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट में कई मूलभूत बदलाव किए जा रहे हैं। जाइल्स का इस्तीफा भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है। एशेज सीरीज में इंग्लैंड के 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। एक मैच जो ड्रॉ हुआ था, उसमें भी इंग्लैंड की टीम हार के बहुत करीब थी। वहीं अधिकतर मैच में उन्हें बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। खासकर टीम के बल्लेबाजी पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे थे। 
विज्ञापन


टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को लेकर भी चर्चा की जा रही है। हालांकि, वो अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं। इस पर फैसला होना बाकी है। एशले के इस्तीफे के बाद ईसीबी के सीईओ टॉम हैरिसन ने बुधवार को कहा, "मैं पिछले तीन सालों में इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट में उनकी प्रतिबद्धता और योगदान के लिए एशले का बेहद आभारी हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


"पूरे खेल में उनका बहुत सम्मान किया जाता है और उन्होंने ईसीबी और इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है। एशेज में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम अपनी टेस्ट टीम को सफल बनाने के लिए क्या बदलाव करें।"

जाइल्स ने 2018 में स्ट्रॉस के बाद इंग्लैंड टीम के डायरेक्टर का पद संभाला था। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल कोविड -19 महामारी के साथ कई तरह की चुनौतियां लेकर आए। विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो बायो बबल में खेलने से मानसिक तनाव झेल रहे हैं। जाइल्स ने कहा, "पिछले कुछ साल अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण रहे हैं और मुझे इस बात पर गर्व है कि हम सबसे कठिन परिस्थितियों में जो करने में सक्षम रहे हैं। उससे निस्संदेह इंग्लैंड और वेल्स में खेल के भविष्य की रक्षा की गई है।"


"इन चुनौतियों के बावजूद, पिछले तीन वर्षों में, हम 50 ओवर के विश्व चैंपियन बने, दुनिया में शीर्ष रैंकिंग वाली टी-20 टीम बने, हम चौथी रैंकिंग वाली टेस्ट टीम बने हुए हैं और हमारी अंडर 19 टीम पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंची है। 24 वर्षों में मैं अपने सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों के भविष्य के लिए बड़ी सफलता की कामना करता हूं। मैं अब आगे कोई जिम्मेदारी लेने से पहले अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed