फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashish Nehra could make comeback for World Cup!.

आशीष नेहरा को मिलेगा वर्ल्ड कप में खेलने का मौका!

Sat, 18 Oct 2014 03:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Oct 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
Ashish Nehra could make comeback for World Cup!.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। कभी वह अचानक टीम में होते हैं तो वह टीम से बाहर हो जाते हैं। ज्यादातर मामलों में उन्हें चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होना पड़ता था।
विज्ञापन


इस साल आईपीएल और चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी कर अपनी उपयोगिता फिर से साबित की है। हालांकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  अपना अंतिम मैच 2011 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन


अब अचानक ऐसी संभावना बन रही है कि दिल्ली का बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज फिर से टीम इंडिया की नीली जर्सी में मैदान पर जलवा दिखा सकता है।

चयनकर्ता नेहरा को दे सकते हैं मौका

Ashish Nehra could make comeback for World Cup!.
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया में इस समय जितने भी तेज गेंदबाज खेल रहे हैं वो सभी दाएं हाथ के गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, उमेश यादव और इशांत शर्मा सभी दाएं हाथ के गेंदबाज हैं। टीम में तेज गेंदबाजी विभाग में ज्यादा वैराएटी नहीं दिख रही है, इसलिए थोड़ी वैराएटी लाने के मकसद से चयनकर्ता आशीष नेहरा को वर्ल्ड कप 2015 के लिए मौका ‌दे सकते हैं।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के मुताबिक भारतीय टीम प्रबंधन इस समय गेंदबाजी विभाग में वर्तमान परिस्थितियों को खगालने में लगा है। प्रबंधन चाहता है कि क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में कम से कम एक अनुभवी तेज गेंदबाज जरूर हो। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है, अभी भारत के जो तेज गेंदबाज हैं उन्हें बड़े टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव भी नहीं है।

यही कारण है वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल मोहित शर्मा की जगह अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा में टीम में शामिल किया गया था। सूत्रों के अनुसार, गेंदबाजी विभाग में अनुभव की कमी दिख रही है और यही कारण है कि इशांत में टीम में वापस लाया गया है।

क्यों हैं नेहरा चयनकर्ताओं के नए विकल्प?

Ashish Nehra could make comeback for World Cup!.
दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के बाद टीम को एक बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में आशीष नेहरा टीम के सामने सबसे बेहतर विकल्प नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही संपन्‍न हुए चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में नई गेंद से स्विंग और स्लॉग ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

हालांकि 35 साल के नेहरा ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला ‌है लेकिन उनका वर्तमान फॉर्म काफी बेहतर है और अनुभवी होने के नाते टीम में रखा जा सकता है। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिटनेस ही उनकी बड़ी समस्या बन सकती है। लेकिन टी-20 मैचों में जिस तरह से गेंदबाजी की है उससे यही लगता है कि वनडे मैचों में 10 ओवर डालने में सफल होंगे।

अगले साल वर्ल्ड कप से पहले नेहरा को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए टीम इं‌डिया में शामिल किया जा सकता है। हालांकि वह इस समय दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल रहे लेकिन जल्द ही दिल्‍ली के लिए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

इसके अलावा चर्चा यह भी है कि यह अनुभवी गेंदबाज अभ्यास सत्र के दौरान 140 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से गेंदबाजी कर सकते हैं जो वह अपने करियर की शुरुआत में किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed