फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes: Wicketkeeper Carey broke his silence for the first time on the Bairstow controversy, said – not sorry

Ashes: बेयरस्टो विवाद पर पहली बार विकेटकीपर कैरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आउट करने के तरीके पर खेद नहीं

Sun, 16 Jul 2023 10:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 16 Jul 2023 10:35 PM IST
सार

इस घटना को लेकर दुनिया दो हिस्सों में बंट गई थी। कुछ लोग इसे सही बताकर बेयरस्टो पर मैच अवेयरनेस की कमी बता रहे थे, तो कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर खेल भावना के साथ नहीं खेलने का आरोप लगाया था। ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी इस विवाद में कूद गए थे।

विज्ञापन
Ashes: Wicketkeeper Carey broke his silence for the first time on the Bairstow controversy, said – not sorry
बेयरस्टो के खिलाफ अपील करते कैरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी को लॉर्ड्स में जॉनी बेयरस्टो को विवादास्पद तरीके से स्टंप आउट करने का कोई खेद नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भी पहले इस तरह से आउट हो चुके हैं। एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में कैरी के बेयरस्टो को आउट करने के तरीके पर विवाद पैदा हो गया था और कई विशेषज्ञों ने इसे खेल भावना के खिलाफ करार दिया था।
विज्ञापन


मैच के चौथे दिन बेयरस्टो ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का बाउंसर छोड़ने के बाद यह सोच कर की गेंद ‘ डेड बॉल’ हो चुकी है, क्रीज से बाहर निकल आए लेकिन कैरी ने गेंद विकेटों पर मार दी और इस तरह से बल्लेबाज स्टंप आउट हो गया।
विज्ञापन


कैरी ने चौथे एशेज टेस्ट से पहले मैनचेस्टर में कहा, ‘मैं भी कुछ अवसरों पर इस तरह से आउट हो चुका हूं और मैंने भी इससे पहले बल्लेबाजों को इस तरह से आउट करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ashes 2023: 'I'd do it again,

ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी आए आमने-सामने
इस घटना को लेकर दुनिया दो हिस्सों में बंट गई थी। कुछ लोग इसे सही बताकर बेयरस्टो पर मैच अवेयरनेस की कमी बता रहे थे, तो कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर खेल भावना के साथ नहीं खेलने का आरोप लगाया था। ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी इस विवाद में कूद गए थे। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने एक-दूसरे के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी। अब नाटो समिट में जब दोनों एक-दूसरे के सामने आए तो भी एशेज को लेकर तकरार जारी रहा। दोनों ने मीडिया के सामने कुछ तस्वीरें पेश कीं और जुबानी हमले भी बोले।


हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सुनक को नीचा दिखाते हुए दूसरे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के विवादित स्टंपिंग की तस्वीर दिखाई, जिसमें बेयरस्टो क्रीज छोड़कर आगे निकल जाते हैं। इस पर सुनक ने कहा कि इस तस्वीर ने उन्हें प्रोवोक कर दिया है। इसके बाद अल्बनीज ने वहां पैर से क्रीज बनाने की एक्टिंग की।

इस पर सुनक ने जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलिया को 'सैंडपेपरगेट' स्कैंडल की याद दिलाई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, 'मुझे खेद है कि मैं अपना सैंडपेपर अपने साथ नहीं लाया।' दरअसल, 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस मामले में तीनों को सजा भी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed