{"_id":"88aaee73e7cb644761913245b9a4a285","slug":"ashes-smith-hits-ton-in-perth-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ के शतक से मजबूत हुए कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ के शतक से मजबूत हुए कंगारू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य क्रम के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने उस समय शानदार शतक लगाया जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट के पहले दिन में संघर्ष कर रही थी।
विज्ञापन
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने छह विकेट पर 326 रन बना लिए हैं। क्रीज पर स्मिथ (नाबाद 103) और मिचेल जॉनसन (नाबाद 39) जमे हुए हैं और सातवें विकेट के लिए दोनों 59 रनों की साझेदारी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी में 191 गेंदों में 13 चौके के अलावा दो छक्के भी लगाए। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और ग्रीम स्वान ने दो-दो विकेट झटके।
पांच मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे बना हुआ है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम की शुरुआत कमजोर रही और उसने मात्र 13 रन पर क्रिस रोजर्स (11) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया।
विज्ञापन
रोजर्स के आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर (60) ने स्थिति को संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शेन वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी भी की।
हालांकि शेन वॉटसन (18), कप्तान माइकल क्लार्क (24), जॉर्ज बैली (7) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। जबकि वॉर्नर के अलावा ब्रैड हैडिन ने 55 रनों की पारी खेली।
सीरीज में वापसी को बेताब इंग्लैंड ने आज मेजबान टीम को कड़ी चुनौती दी और महज 143 रन पर कंगारू टीम के पांच विकेट झटक लिए।
लेकिन बाद में स्टीवन स्मिथ ने एक छोर संभालते हुए कंगारू टीम को मजबूती प्रदान की।