{"_id":"a91621ec9e519dec2afd616a5c1729a9","slug":"ashes-series-first-test-first-day-england-vs-australia-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआती झटकों के बाद जोए रुट के शतक से संभला इंग्लैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शुरुआती झटकों के बाद जोए रुट के शतक से संभला इंग्लैंड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन के खेल में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही लेकिन जोए रुट के शतक से मेजबान टीम संभल गई। इस तरह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जा रहे पहले एशेज टेस्ट के पहले दिन बुधवार को मुकाबला बराबरी का रहा।
विज्ञापन
पहले दिन जहां मध्य क्रम के बल्लेबाज जोए रुट ने इंग्लैंड के लिए शानदार शतक जमाया तो तेज गेंदबाजों मिचेल स्टॉर्क और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट झटके।
सोफिया गार्डंस में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 7 विकेट खोकर 343 रन बना लिए। मोइन अली 26 रन और स्टुअर्ट ब्रोड बगैर खाता खोले क्रीज पर डटे थे। रुट ने 17 चौकों की मदद से 134 रन की धमाकेदार पारी खेली।
विज्ञापन
उन्होंने गैरी बैलेंस के साथ चौथे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी उस समय इंग्लैंड को संभाला, जब महज 14.3 ओवर में 43 रन उसके तीन ओपनर एलिस्टर कुक (20), एडम लिथ (6) और इयान बेल (01) सस्ते में पेवेलियन लौट चुके थे। बैलेंस के आउट होने के बाद उन्होंने पांचवें विकेट के लिए बेन स्ट्रोक्स के साथ 84 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
बैलेंस ने 8 चौकों की मदद से 61 रन बनाए जबकि स्टोक्स ने 52 रन की पारी खेली। रुट को एक जीवनदान भी मिला जब मिचेल स्टार्क के ओवर में उनका कैच विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने टपका दिया। तब रुट 33 रन पर नाबाद थे। स्टार्क ने इसी ओवर में बेल को पेवेलियन भेजा था।