फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes series: australia vs England in melbourne

एशेज: इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए

Sun, 29 Dec 2013 02:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 29 Dec 2013 02:22 PM IST
विज्ञापन
Ashes series: australia vs England in melbourne

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट भी बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है और मेलबर्न में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी उनकी बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। उसके चार बल्लेबाज तो खाता ही नहीं खोल सके।
विज्ञापन


मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 231 रनों की चुनौती दी है और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें- कैमरे की नजर से देखें 2013 की नायाब खेल की तस्वीरें

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।

जीत के बेहद करीब कंगारू
अभी दो दिन का खेल शेष है जबकि ऑस्ट्रेलिया को 201 रन बनाने हैं और सभी 10 विकेट शेष हैं। क्रिस रोजर्स (नाबाद 18) और डेविड वार्नर (नाबाद 12) क्रीज पर बने हुए हैं।




तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया और अंतिम विकेट के लिए ब्रैड हैडिन (65) और नाथन लियोन ने 40 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर दो सौ के पार पहुंचा दिया।

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में 204 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 255 रन बनाए थे।

जेम्स एंडरसन ने चार और स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन विकेट झटके। जबकि टिम ब्रेसनेन को दो सफलता मिली।

सबसे तेज आठ हजार रन
दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत फिर अच्छी रही और पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े।
लेकिन कप्तान एलिस्टर कुक (51 रन) आउट होने पहले बल्लेबाज रहे। इसके बाद माइकल कारबेरी (12), जोई रुट (15) और इयान बेल (0) महज दो रन के अंतर पर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुक का प्रदर्शन भले ही लचर रहा हो लेकिन कुक इसी के साथ 29 वर्ष की उम्र में 8000 टेस्ट रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।

इसके बाद इंग्लैंड का मध्य क्रम बुरी तरह से फ्लॉप रहा और उसने सिर्फ 48 रन के अंदर छह विकेट गंवा दिए।

इंग्लैंड के चार बल्लेबाज खाता ही नहीं खोल सके।

लियोन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन ने 50 रन देकर पांच विकेट झटके। जबकि तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को तीन सफलता मिली।

Kevin Pietersen

















लियोन के टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। साथ ही उन्होंने टेस्ट विकेट लेने के मामले में 100 विकेट पूरे कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed