{"_id":"a8332476e9ebfde52ba051cb316c8e52","slug":"ashes-series-2nd-day-at-fifth-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेजः वॉटसन के बाद स्मिथ ने भी जमाया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेजः वॉटसन के बाद स्मिथ ने भी जमाया शतक
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
ओपनर शेन वॉटसन के शानदार 176 रन के बाद स्टीवन स्मिथ के कैरियर के पहले टेस्ट शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 492 रन बनाकर घोषित कर दी।
विज्ञापन
जवाब में बारिश के कारण दूसरे दिन लगभग चार घंटे की देरी से शुरू हुए मैच में इंग्लैंड ने स्टंप्स तक बगैर नुकसान के 32 रन बना लिए थे। उस समय एलिस्टर कुक 17 और जोए रूट 13 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
सीरीज में 3-0 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे दिन स्मिथ और पहले दिन के नाइट वाचमैन पीटर सिडल ने चार विकेट पर 307 रन से आगे पारी को बढ़ाया।
लेमैन का गुस्सा फूटा, कहा 'ब्रॉड का जीना हराम कर दो'
विज्ञापन
हालांकि सिडल अपने पहले दिन के स्कोर में मात्र पांच रन और जोड़कर 23 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जेम्स एंडरसन का शिकार हो गए।
इसके बाद स्मिथ ने ब्रैड हैडिन (30) के साथ 65 रन की साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया। इस साझेदारी को पार्ट टाइम गेंदबाज जोनाथन ट्रोट ने हैडिन को बोल्ड कर तोड़ा।
इसी ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया था। स्मिथ ने 16 चौके और दो छक्के की मदद से 138 रन की नाबाद पारी खेली।
रेयान हैरिस ने 27 गेंद में 33 रन का योगदान किया। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने चार जबकि ग्रीम स्वान ने दो विकेट लिए।