{"_id":"59fd47604f1c1b65548bae4c","slug":"ashes-series-2017-england-confirmed-this-two-player-will-not-play-first-two-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज सीरीज शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड के ये खिलाड़ी हुए दो मैच से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज सीरीज शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड के ये खिलाड़ी हुए दो मैच से बाहर
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम
- फोटो : Sky Sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से एशेज सीरीज शुरू होने वाली है। इसी बीच इंग्लैंड टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर मोइन अली और तेज गेंदबाज स्टीवन फिन चोटिल होने के कारण एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दी।
विज्ञापन
बोर्ड ने बताया कि अली और फिन वेस्टर्न आस्ट्रेलिया एकादश और क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में भी नहीं खेलेंगे। आलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह टीम में शामिल किए गए फिन की चोट की जांच होगी, जिसके बाद ही उनके आगे खेलने को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। वहीं, उन्होंने बताया कि अली के नवंबर मध्य तक फिट हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- एशेज सीरीज को जंग मानता है ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ बल्लेबाज
विज्ञापन
बता दें कि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स के झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें निलंबित कर दिया था। जिसके बाद टीम में स्टीवन फिन को शामिल किया गया, लेकिन वो भी चोट के कारण दो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि 4 नवंबर से एशेज सीरीज के अभ्यास मैच शुरू हो जाएंगे।