फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes Records Australia register 150th Test victory in Ashes England most embarrassing performance in 59 years

Ashes Records: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में 150वीं टेस्ट जीत दर्ज की, 59 साल में इंग्लैंड ने किया सबसे शर्मनाक प्रदर्शन

Sun, 16 Jan 2022 08:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Jan 2022 08:32 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 146 रन हरा दिया। इसी के साथ उसने सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया। कंगारू टीम ने पांचवीं बार एशेज को 4-0 के अंतर से अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Ashes Records Australia register 150th Test victory in Ashes England most embarrassing performance in 59 years
एशेज सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 146 रन हरा दिया। इसी के साथ उसने सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया। कंगारू टीम ने पांचवीं बार एशेज को 4-0 के अंतर से अपने नाम किया है। इससे पहले 1948, 1958-59, 1989 और 2017-18 में ऐसा किया था। वह घरेलू मैदान पर लगातार 15 एशेज टेस्ट में नहीं हारा है। इस दौरान 13 जीते और दो ड्रॉ रहे हैं। होबार्ट में मिली जीत एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी 150वीं टेस्ट जीत है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, 0-4 से सीरीज हारने वाली इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। यहां तक कि 59 साल में टेस्ट क्रिकेट में उसका यह सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। इंग्लैंड की टीम 1963 के बाद पहली बार किसी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 300 से ज्यादा रन किसी भी पारी में नहीं बना सकी। पहली बार 1906 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर उसके साथ ऐसा हुआ था। फिर 1958-59 में ऑस्ट्रेलिया और 1963 में वेस्टइंडीज के दौरे पर पांच टेस्ट की सीरीज में वो 300 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी थी। 
विज्ञापन


बल्लेबाजी औसत के हिसाब से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड का यह तीसरा सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। इस बार पांच टेस्ट में उसका बल्लेबाजी औसत 20.21 रहा। इससे पहले 1986 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20.20 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1906 में 19.25 का औसत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो रूट का कप्तानी रिकॉर्ड भी खराब
टेस्ट कप्तान के तौर पर जो रूट को होबार्ट में 25वीं हार मिली है। उनसे ज्यादा टेस्ट बतौर कप्तान वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (26), न्यूजीलैंड के स्टीफेन फ्लेमिंग (27) और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (29) हारे हैं। एशेज सीरीज में बतौर कप्तान जो रूट को 10वीं बार मिली है। उनसे ज्यादा हार सिर्फ इंग्लैंड के आर्ची मैकलारेन (11 हार) को मिली थी। 

रूट ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा 12 टेस्ट हारने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं। इस मामले में एलिस्टर कुक और जिम्मी एंडरसन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों ने 15-15 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में गंवाए थे। उनके बाद जैक हॉब्स 14 टेस्ट में हारे थे। विलफ्रेड रोड्स 12 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में हारे थे। वे रूट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

कमिंस लगातार तीसरी बार एशेज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चार मुकाबलों में हिस्सा लिया। इस दौरान 21 विकेट लिए। एक मैच चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। कमिंस लगातार तीसरी बार एशेज सीरीज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए हैं। 


स्टार्क ने पिछले तीन एशेज के 14 मैचों में 20.75 की औसत से 73 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2017-18 में 23 विकेट, 2019 में 29 विकेट और 2021-22 में 21 विकेट अपने नाम किए हैं। इस बार एशेज में शीर्ष पांच गेंदबाजों में तीन ऑस्ट्रेलिया के हैं। कमिंस ने 21, मिशेल स्टार्क ने 19 और स्कॉट बोलैंड ने 18 विकेट लिए। इन तीनों के अलावा इंग्लैंड के मार्क वुड ने 17, ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 16, कैमरून ग्रीन ने 13, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने 13 और ओली रॉबिंसन ने 11 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed