फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes big blow for Australia star fast bowler Josh Hazlewood will not play in fifth test against England

Ashes: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में नहीं खेलेंगे जोश हेजलवुड

Fri, 07 Jan 2022 08:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Jan 2022 08:06 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांचवें टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। कंगारू टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Ashes big blow for Australia star fast bowler Josh Hazlewood will not play in fifth test against England
जोश हेजलवुड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांचवें टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। कंगारू टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार (सात जनवरी) को खेल समाप्त होने के बाद इसकी जानकारी दी। लैंगर को उम्मीद है कि हेजलवुड वनडे सीरीज में वापसी कर लेंगे।
विज्ञापन


गाबा में एशेज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की नौ विकेट से जीत के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हेजलवुड टीम से बाहर हो गए थे। उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट में कुल तीन विकेट लिए थे। लैंगर ने कहा, "हमें लगा कि जोश हेजलवुड टीम में वापस आ रहे हैं। दुर्भाग्य से वे नहीं आ पाए हैं। उम्मीद है कि वह सीमित ओवरों की सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।"
विज्ञापन


लैंगर ने इसके आगे कहा, "यह उनके काफी मुश्किल भरा है। वे अन्य खिलाड़ियों की तरह एशेज सीरीज में खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने लगातार तीन मैच गंवाए हैं। जोश हमारे प्रमुख गेंदबाजों में एक हैं।" हेजलवुड की कमी को झाए रिचर्डसन और स्कॉट बोलैंड ने पूरी की। दोनों ने सीरीज में अब तक धमाकेदार गेंदबाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलैंड ने मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट में डेब्यू किया और मैन ऑफ द मैच बने। उनसे पहले दूसरे टेस्ट में झाए रिचर्डसन खेले थे। रिचर्डसन ने एडिलेड टेस्ट में कुल पांच विकेट लिए थे। बोलैंड ने इसके बाद मेलबर्न टेस्ट में कुल सात विकेट लिए। वे सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भी खेल रहे हैं। बोलैंड ने पहली पारी में अब तक दो विकेट लिए हैं। वे मैच के तीसरे दिन कुछ देर के लिए चोट के कारण परेशान देखे गए।


तीसरे दिन दूसरे सत्र में अंतिम गेंद करते समय बोलैंड अजीब तरह से गिर गए थे। उन्हें बाद में स्कैन के लिए भेजा गया था, लेकिन लैंगर ने कहा कि विक्टोरिया का यह 32 वर्षीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ आगे गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed