Ashes 2021-22, Usman Khawaja Century: उस्मान ख्वाजा ने 28 महीने बाद वापसी करते हुए जड़ा धमाकेदार शतक, स्टेडियम में भावुक हुईं पत्नी; देखें Video
Ashes Usman Khawaja Century: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की है। 28 महीने बाद टेस्ट टीम में शामिल हुए ख्वाजा ने सिडनी में एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबला धमाकेदार शतक लगाया।
विस्तार
मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को कोरोना संक्रमित होने के कारण ख्वाजा को प्लेइंग-11 में जगह मिली। उन्होंने सिडनी में चार साल बाद शतक लगाया। यह महज संयोग है की बात है कि सिडनी में उन्होंने पिछला शतक भी छह जनवरी को ही लगाया था। तब उन्होंने 171 रन की पारी खेली थी। इस बार 137 रन ठोक दिए।
ख्वाजा का टेस्ट करियर का नौवां शतक हैं। उन्होंने अपना पिछला शतक फरवरी 2019 में श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा में लगाया था। तब ख्वाजा ने नाबाद 101 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को जैसे ही शतक पूरा किया तो स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी रेचेल मैकलेलन बेटी आइशा को लेकर खड़ी हो गईं। उन्होंने खुशी में काफी देर तक ताली बजाई।
Khawaja brings up the ton with a flick through the leg side!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 6, 2022
And a little nod to LeBron with the celebration! #Ashes pic.twitter.com/7oisT1vAWj
ख्वाजा की पत्नी रेचेल ने फॉक्स क्रिकेट से बातचीत में कहा, “यह काफी अविश्वसनीय है। यह इतना अप्रत्याशित था। हमने सोचा भी नहीं था कि वह इस मैच में खेलेंगे। फिर उन्होंने शतक लगा दिया। वे मैच खेलने को लेकर काफी नर्वस थे। मैं जितना उम्मीद कर रही हूं उससे ज्यादा नर्वस होंगे। जब उन्होंने मैच से पहले नेट पर अभ्यास किया तो बेहतर महसूस करने लगे।”
Proud wife & so she should be ❤️ Thanks to Rachel for chatting & daughter Aisha for holding the mic… kind of 😂 @FoxCricket #Ashes pic.twitter.com/OCF0maqhbC
— Kath Loughnan (@KathLoughnan) January 6, 2022
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी को 416 रन पर घोषित कर दिया। ख्वाजा के अलावा दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 67 रनों की पारी खेली। वे पिछले एक साल से शतक नहीं लगा सके हैं। स्मिथ ने अपना पिछला शतक भारत के खिलाफ लगाया था। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 13 रन बना लिए हैं। वह अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 403 रन पीछे है।