एशेज 2019: ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, चोटिल स्टीव स्मिथ बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ यहां इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के बाकी सत्रों से बाहर हो गए हैं। स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को बतौर स्थानापन्न बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
नए नियमों के तहत सिर या गर्दन में चोट खाने वाले खिलाड़ी की जगह टीम वैकल्पिक खिलाड़ी मैदान में उतार सकती है। पहले सिर्फ फील्डिंग में ही यह विकल्प मौजूद था। स्मिथ का तीसरे टेस्ट में खेलना भी संदिग्ध है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 22 अगस्त से लीड्स में शुरू होगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘तीसरे टेस्ट के लिए स्टीव की उपलब्धता पर आने वाले दिनों में फैसला लिया जाएगा। स्टीव की फिटनेस का आकलन किया जाएगा। एहतियाती तौर पर अब रविवार को स्टीव का एक स्कैन होगा।’ ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल करने का निवेदन किया था, जिसे मैच रेफरी रंजन मदुगले ने स्वीकार कर लिया।
इतना ही नहीं स्मिथ के आगामी गुरुवार से होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में खेलने पर भी संशय बना हुआ है। बता दें कि मैच के चौथे दिन 80 रन बनाकर खेल रहे स्मिथ गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर गेंद गर्दन पर लगने से बुरी तरह घायल हो गए थे।
दर्द से कराह रहे स्मिथ आगे बल्लेबाजी जारी नहीं रख पाए थे और रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए थे। हालांकि अगला विकेट गिरने के बाद वो एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए आ गए थे।