{"_id":"5d41a8918ebc3e6cdc3ac475","slug":"ashes-2019-jofra-archer-misses-out-from-england-playing-xi-for-first-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोफ्रा आर्चर को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार, इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट में नहीं दी जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जोफ्रा आर्चर को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार, इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट में नहीं दी जगह
Wed, 31 Jul 2019 08:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
एशेज 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जोफ्रा आर्चर को अपने टेस्ट पदार्पण का इंतजार करना होगा क्योंकि इस तेज गेंदबाज को एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे एशेज श्रृंखला के पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन
बारबाडोस में जन्में इस तेज गेंदबाज को पसली की चोट से परेशानी हो रही है और उन्हें साथी तेज गेंदबाज सैम करन और ओली स्टोन के साथ 14 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है जो पिछले हफ्ते आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में खेले थे।
विज्ञापन
पहले एशेज टेस्ट के लिये इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनली, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्राड, जेम्स एंडरसन।
विज्ञापन